[ad_1]
इस साल 350cc मोटरसाइकिल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 20.86 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं मंथ-ऑन-मंथ बिक्री के मामले में भी इस सेगमेंट की बिक्री में 6.38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि जुलाई 2021 में सभी कंपनियों ने घरेलू बाजार में 39,034 यूनिट 350cc मोटरसाइकिलें बेचीं थीं।
सबसे ज्यादा बिकने वाली 350cc बाइक की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर Royal Enfield Classic 350 का नाम है। बीते माह कंपनी ने इस बाइक की 23,453 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि बीते साल इसी माह में कंपनी ने इस बाइक की 34,791 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस साल इसकी बिक्री में 32.59 प्रतिशत की गिरावट आई है।
लिस्ट में दूसरे नंबर पर Royal Enfield Meteor 350 का नाम है और बीते माह इस बाइक की 6,381 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मंथ-ऑन-मंथ बिक्री के मामले में इसकी बिक्री में 34.73 प्रतिशत की गिरावट आई है। जुलाई 2021 में कंपनी ने इस बाइक की 9,777 यूनिट्स की बिक्री की थी।
No | Domestic 350cc | Aug-21 | Aug-20 | Growth (%) |
1 | Classic 350 | 23,453 | 34,791 | -32.59 |
2 | Meteor 350 | 6,381 | 0 | – |
3 | Bullet 350 | 3,699 | 7,257 | -49.03 |
4 | Electra 350 | 1,963 | 4,129 | -52.46 |
5 | CB 350 | 1,047 | 0 | – |
No | Exports 350cc | Aug-21 | Aug-20 | Growth (%) |
1 | Meteor 350 | 2,378 | 0 | – |
2 | CB 350 | 822 | 0 | – |
3 | Classic 350 | 719 | 178 | 303.93 |
4 | Bullet 350 | 0 | 0 | – |
5 | Electra 350 | 0 | 0 | – |
तीसरे स्थान पर भी Royal Enfield की Bullet 350 का नाम है। बीते माह कंपनी ने इस बाइक की घरेलू बाजार में 3,699 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि बीते साल अगस्त माह में कंपनी ने इस बाइक की 7,257 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस साल इसकी बिक्री में 49.03 प्रतिशत की गिरावट आई है।
लिस्ट में चौथा नाम Royal Enfield की Electra 350 का है, जिसकी बीते माह 1,963 यूनिट्स की बिक्री कंपनी ने की थी। जबकि बीते साल कंपनी ने इस बाइक की 4,129 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस साल इसकी बिक्री में 52.46 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
टॉप-5 की लिस्ट में आखिरी नाम Honda H’ness CB350 का है, जिसकी बीते माह कंपनी ने 1,047 यूनिट्स की बिक्री की थी। मंथ-ऑन-मंथ बिक्री से तुलना करें तो जुलाई 2021 में कंपनी ने इस बाइक की 2,285 यूनिट्स की बिक्री की थी। अगस्त में इसकी बिक्री में 54.18 प्रतिशत की गिरावट आई है।
[ad_2]
Source link