Headlines

धोनी के 41वें जन्मदिन पर फैंस ने लगाया विशाल कट आउट, बर्थडे पर थाला को मिला खास गिफ्ट

धोनी के 41वें जन्मदिन पर फैंस ने लगाया विशाल कट आउट, बर्थडे पर थाला को मिला खास गिफ्ट

एमएस धोनी का 41 फीट का कट...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER
एमएस धोनी का 41 फीट का कट आउट (बाएं), धोनी का वर्ल्ड कप 2011 का विनिंग शॉट (दाएं)

Highlights

  • एमएस धोनी ने 2004 में भारत के लिए किया था इंटरनेशनल डेब्यू
  • 15 अगस्त 2020 धोनी ने लिया था रिटायरमेंट
  • धोनी T20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले अकेले कप्तान

MS Dhoni 41st Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सबसे सफल कप्तान रहे एमएस धोनी 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगे। इस अवसर पर उनके फैंस ने उन्हें खास गिफ्ट दिया है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में धोनी का 41 फीट ऊंचा कट आउट लगाया गया है। इस कट आउट में एमएस धोनी का 2011 वर्ल्ड कप फाइनल का मैच विनिंग शॉट लगाते हुए फोटो बनाया गया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं धोनी इन दिनों इंग्लैंड में हैं और उम्मीद है यहीं वह अपनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ जन्मदिन मनाएंगे।

आपको यह भी बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब धोनी का कट आउट लगा है। इससे पहले साल 2018 में केरल में 35 और चेन्नई में 30 फीट के कट आउट लगाए गए थे। वह इस वक्त लंदन में हैं और दो दिन पहले ही उन्होंने अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मनाई थी। 4 जुलाई 2010 को धोनी और साक्षी शादी के बंधन में बंधे थे। एमएस धोनी क्रिकेट के मैदान पर आखिरी बार IPL 2022 में 20 मई 2022 को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आए थे।

एमएस धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान

एमएस धोनी लिमिटेड ओवर क्रिकेट में आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता, 2011 में वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप को अपने नाम किया और 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी भारत की झोली में डाली थी। ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते और पहले कप्तान हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में चार बार चैंपियन बनाया है।

एमएस धोनी का इंटरनेशनल करियर

Image Source : INDIA TV

एमएस धोनी का इंटरनेशनल करियर

कैसा रहा धोनी का इंटरनेशनल करियर?

एमएस धोनी के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो 2004 में उन्होंने वनडे, 2005 में टेस्ट और 2006 में वनडे डेब्यू किया था। अपने करियर की शुरुआत के तीन साल के अंदर ही उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी भी मिल गई थी। इसके बाद इसी दौरान उन्होंने टी20 फॉर्मेट में 2007 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई। धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में धोनी के नाम 4876, वनडे में 10773 और टी20 इंटरनेशनल में 1617 रन दर्ज हैं। आईपीएल में भी धोनी ने 234 मुकाबलों में 4978 रन बनाए हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *