Headlines

रोहित शर्मा बने ‘एशिया के किंग’! सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ यह रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

रोहित शर्मा बने 'एशिया के किंग'! सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ यह रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

रोहित शर्मा- India TV Hindi News
Image Source : AP
रोहित शर्मा

Highlights

  • रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर खेली 72 रनों की पारी
  • एशिया कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बने रोहित
  • सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ रोहित बने एशिया कप में भारत के लीडिंग रन स्कोरर

Rohit Sharma Asia Cup: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप 2022 के तीसरे मुकाबल में श्रीलंका के खिलाफ 32 गेंदों पर अपना 28वां टी20 अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा वह एशिया कप में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ यह उपलब्धि अपने नाम की है। साथ ही रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं और इस मामले में वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं।

रोहित शर्मा ने इस मैच में लंबे समय के बाद तूफानी पारी खेली। उन्होंने शुरुआती दो विकेट 13 रन पर गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की पार्टरनशिप की। उनके नाम इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में अब 32 बार 50 से ज्यादा का स्कोर दर्ज हो गया है। उनके नाम अब 28 अर्धशतक और 4 शतक के साथ 32 बार 50 से अधिक का स्कोर दर्ज हो गया है। वह इस फॉर्मेट में पिछले मुकाबले में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए थे।

 

भारत के लिए एशिया कप के टॉप-5 स्कोरर (वनडे व टी20)

  1. रोहित शर्मा- 1016 
  2. सचिन तेंदुलकर- 971
  3. विराट कोहली- 920
  4. एमएस धोनी- 648
  5. गौतम गंभीर- 573

एशिया कप के टॉप-5 स्कोरर (ओवरऑल)

  1. सनथ जयसूर्या- 1220
  2. कुमार संगकारा- 1075
  3. रोहित शर्मा- 1016
  4. सचिन तेंदुलकर- 971
  5. विराट कोहली- 920

रोहित ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड भी तोड़ा

रोहित शर्मा ने इसके अलावा शाहित अफरीदी के एशिया कप में सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। इस टूर्नामेंट में यह उनका आठवां अर्धशतक है और वह एक शतक भी इस टूर्नामेंट में लगा चुके हैं। वह 2018 में नियमित कप्तान नहीं थे और कार्यवाहक कप्तान के तौर पर उन्होंने 2018 में टीम को एशिया कप की ट्रॉफी जिताई थी। एशिया कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-

  • रोहित शर्मा- 29
  • शाहिद अफरीदी- 26
  • सनथ जयसूर्या- 23
  • सुरेश रैना- 18
  • एमएस धोनी- 16

यहां पढ़ें इंडिया टीवी स्पोर्ट्स की अन्य खबरें

AUS vs NZ: 44 रन पर आउट हो गई थी आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम, ग्रीन-कैरी की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के मंसूबों पर फेरा पानी

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *