Headlines

हुंडई कार बिक्री अगस्त 2022: क्रेटा, वेन्यू, आई10, आई20, औरा, अल्काजार

हुंडई कार बिक्री अगस्त 2022: क्रेटा, वेन्यू, आई10, आई20, औरा, अल्काजार

1. हुंडई क्रेटा

1. हुंडई क्रेटा

क्रेटा मिडसाइज एसयूवी पिछले महीने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हुंडई मॉडल रही। हुंडई क्रेटा की अगस्त 2022 में 12,577 यूनिट्स बेची गई हैं, जबकि अगस्त 2021 में 12,597 यूनिट्स ही बेची गईं थी। जिससे लगभग नाममात्र की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं जुलाई में इसकी 12,625 यूनिट्स ही बिकीं थीं।

2. हुंडई वेन्यू

2. हुंडई वेन्यू

वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी ने बिक्री के मामले में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसकी अगस्त 2022 में 11,240 यूनिट्स बेची गई हैं, जो कि अगस्त 2021 में 8,377 यूनिट्स के मुकाबले 34% की बढ़ोत्तरी है। वहीं जुलाई में 12,000 यूनिट्स के मुकाबले अगस्त में 6% की गिरावट देखने को मिली।

3. हुंडई आई10 ग्रैंड

3. हुंडई आई10 ग्रैंड

हुंडई आई10 ग्रैंड कॉम्पैक्ट हैचबैक की अगस्त 2022 में 9,274 यूनिट्स बेची गई हैं, जो कि अगस्त 2021 में 8,023 यूनिट्स के मुकाबले 16% की बढ़ोत्तरी है। वहीं जुलाई में 10,000 यूनिट्स के मुकाबले अगस्त में 7% की गिरावट देखने को मिली।

4. हुंडई i20 एलीट

4. हुंडई i20 एलीट

हुंडई i20 प्रीमियम हैचबैक की अगस्त 2022 में कुल 7,558 यूनिट्स की बेची गईं है जबकि अगस्त 2021 में 7,340 यूनिट्स बेची गईं थी। इससे इसमें सालाना आधार पर 3% की बढ़ोत्तरी हुई है। जुलाई 2022 में इसकी 6873 यनिट्स बिकीं जो अगस्त के मुकाबले 10% ज्यादा है।

5. हुंडई औरा/ एक्सेंट

5. हुंडई औरा/ एक्सेंट

औरा कॉम्पैक्ट सेडान की हुंडई ने अगस्त 2022 में 4,378 यूनिट्स की बिक्री की जबकि अगस्त 2021 में इसकी 3,094 यूनिट्स बिकीं थीं। इससे इसमें 41% की सालाना बढ़त देखने को मिली। वहीं जुलाई में इसकी बिक्री 4018 यूनिट्स की रही। जो कि अगस्त के मुकाबले 9% अधिक है।

6. हुंडई अल्काजार

6. हुंडई अल्काजार

तीन पंक्ति वाली अल्काजार एसयूवी अगस्त 2022 में 2,304 यूनिट्स की बिक्री के साथ छठे स्थान पर रही। इसमें 34% की गिरावट देखने को मिली। जबकि अगस्त 2021 में इसके 3,468 यूनिट्स बिके थे। जुलाई में अल्काजार की 2,888 यूनिट्स बिकीं जिससे मंथली आधार पर भी इसमें 20% की गिरावट देखने को मिली।

हुंडई कार बिक्री अगस्त 2022: क्रेटा पहले नंबर पर, वेन्यू की बिक्री में बड़ा उछाल

हुंडई वरना की अगस्त 2022 में 1,734 यूनिट्स बेची गई हैं, जो कि अगस्त 2021 के 2,098 यूनिट्स के मुकाबले 17% कम रही है। वहीं हुंडई टक्सन टक्सन की बिक्री में 193% की बढ़त देखी गई। इसकी अगस्त 2021 में 117 यूनिट्स की तुलना में अगस्त 2022 में 343 यूनिट्स की ही बिक्री हुई है। यदि बाद हुंडई की कोना ईवी की करें तो इसमें 100% बढ़ोत्तरी देखी गई है। अगस्त 2022 में इसकी 102 यूनिट बिकीं जबकि अगस्त 2021 में केवल एक कार की ही बिक्री कर पायी थी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *