Headlines

दुर्ग-मासूम से दुष्कर्म घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा
बीजेपी महिला मोर्चा का कलेक्‍ट्रेट के बाहर प्रदर्शन, सरकार-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी…

दुर्ग।मोहन नगर थाना अंतर्गत मासूम ने दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य की घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। गुरुवार को बीजेपी महिला मोर्चा की महिलाएं और पदाधिकारी बड़ी संख्या में रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोषियों को मृत्युदंड दिए जाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई की मांग की। इस दौरान कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।

कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते बीजेपी महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

इस मामले को लेकर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में बीजेपी का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिला। मांगपत्र सौंपने के पश्चात महिला मोर्चा-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के नेतृत्व में मुंह में काली पट्टी बांध शहर मुख्य हिस्से में मौन जुलूस भी निकाला गया। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं ने जमीन पर बैठकर विरोध दर्ज कराया। वर्मा ने कहा कि असामाजिक तत्वों और अपराधियों को जमकर संरक्षण मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि समाज में मासूम बच्ची तक सुरक्षित नहीं है।

पुलिस प्रशासन को केवल फेसबुक व्हाट्सएप में अपना चेहरा चमकाने से फुर्सत नहीं है। धरातल पर पुलिसिंग गायब है। जिहादी मानसिकता शहर में फैलाई जा रही है। तत्काल इस पर अंकुश लगाने की मांग की गई। इस अवसर पर महामंत्री ललित चंद्राकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष उपासना चंद्राकर, पूर्व मेयर चंद्रिका चंद्राकर, कांतिलाल बोथरा, संतोष सोनी, मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन, नितेष साहू, गजेंद्र यादव, सुरेंद्र कौशिक सहित अन्य मौजूद थे।

इधर सांसद विजय बघेल पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के अधिकारियों से बात की। परिचनों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजक्ता, अपराध बढ़े हैं। रात में नशाखोर सक्रिय हैं। कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इधर पुलिस इस मामले में 23 सितंबर को बालिका का मजिस्ट्रियल बयान लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *