भिलाई में 3 दिन से आरक्षक लापता: CSP कार्यालय से छुट्टी होने के बाद से घर नहीं पहुंचा आरक्षक…. नहीं मिला सुराग… सरकारी मोबाइल और बाइक भी कार्यालय में ही छोड़ा

भिलाई। तीन दिन से लापता आरक्षक की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लापता की शिकयत भिलाई नगर पुलिस ने दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक कादम्बरी नगर दुर्ग निवासी सतीश साहू 34 वर्ष सीएसपी कार्यालय भिलाई नगर में पदस्थ है। 20 सितंबर को हर दिन की तरह काम पर आया हुआ था। लेकिन अवकाश के बाद सतीश घर नही पहुंचा। कार्यालय में आरक्षक बाइक और अपना सरकारी मोबाइल छोड़कर पैदल कही निकल गया है। सतीश विवाहित है उसके दो बच्चे है। अचानक से लापता हुए आरक्षक की खोजबीन पुलिस तक नही कर पा रही है।

बताया जा रहा है सतीश के घर मे संपति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर लापता हो गया है। लेकिन इस बात की पुष्टि नही हुई है, जब तक सतीश नहीं मिल जाता। तब तक अफवाहों का बाजार गर्म रहेगा। पुलिस ने लापता हुए आरक्षक को खोजने सीसी कैमरा तक नही खंगाला गया है। तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस अपने विभाग के आरक्षक को नही खोज पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *