Headlines

आखिरी मुकाबले में एकसाथ डबल्स मैच खेलेंगे फेडरर-नडाल, कब, कहां और कैसे देखें Live Streaming

आखिरी मुकाबले में एकसाथ डबल्स मैच खेलेंगे फेडरर-नडाल, कब, कहां और कैसे देखें Live Streaming

रोजर फेडरर और राफेल...- India TV Hindi News

Image Source : GETTYIMAGES
रोजर फेडरर और राफेल नडाल

Highlights

  • रोजर फेडरर आखिरी मैच में नडाल के साथ उतरेंगे कोर्ट पर
  • लेवर कप 2022 में यूरोप के लिए डबल्स मैच में आखिरी बार उतरेंगे फेडरर
  • अपने करियर में फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम खिताब किए अपने नाम

Roger Federer-Rafael Nadal: स्विट्जरलैंड के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शुक्रवार 23 सितंबर को आखिरी बार कोर्ट में उतरेंगे। लेवर कप 2022 (Laver Cup 2022) में फेडरर यूरोप के लिए अपने करियर के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी रहे राफेल नडाल के साथ कोर्ट पर उतरेंगे। अगर आप सोच रहे हैं कि यह दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगे तो नहीं आप गलत हैं। यह दोनों खिलाड़ी एकसाथ डबल्स मैच में खेलते नजर आए हैं। फेडरर के लिए इससे अच्छा फेयरवेल गिफ्ट नहीं हो सकता।

रोजर फेडरर ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर खुद इस बात की जानकारी दी थी। एक पोस्ट में उन्होंने यूरोप और वर्ल्ड की टीम के बीच होने वाले सभी मैचों का शेड्यूल शेयर किया। इसके बाद अगले पोस्ट में रोजर ने #Fedal के साथ अपनी और नडाल की फोटो शेयर की। अन्य मैचों की बात करें तो सिंगल्स मैचों में कैस्पर रूड का सामना जैक सॉक से, स्टेफानॉस सितसिपास का सामना डिएगो श्वार्त्जमैन से और एंडी मर्रे की टक्कर एलेक्स डि मिनाउर से होगी।

Laver Cup 2022 के इस ऐतिहासिक मुकाबले के प्रसारण से जुड़ी जानकारियां:-

कब साथ खेलने उतरेंगे रोजर फेडरर और राफेल नडाल?

रोजर फेडरर अपने आखिरी मैच में राफेल नडाल के साथ यूरोप का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह मुकाबला लेवर कप 2022 में 23 सितंबर 2022 को खेला जाना है।

कहां खेला जाएगा ये मैच?
रोजर फेडरर का यह आखिरी मैच लंदन के 02 एरेना में खेला जाएगा।

कितने बजे खेला जाएगा फेडरर का आखिरी मैच?
भारतीय समयानुसार लेवर कप के मुकाबले शुक्रवार को शाम 5 बजे से शुरू होंगे। तीन सिंगल मुकाबलों के बाद फेडरर का मुकाबला खेला जाएगा।

कैसे देख पाएंगे इस ऐतिहासिक टेनिस मैच को लाइव?
रोजर फेडरर के आखिरी मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर किया जाएगा। साथ ही इसकी Live Streaming आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।

1500 से ज्यादा मैच और 20 ग्रैंडस्लैम, ऐसा रहा फेडरर का करियर

रोजर फेडरर की उपलब्धियां जग जाहिर रही हैं। स्विस स्टार ने 41 वर्ष की उम्र में टेनिस को अलविदा कहने का फैसला लिया लेकिन पिछले 24 साल में उन्होंने जो किया वह अविश्वसनीय रहा। 24 साल के करियर में उन्होंने 1500 से ज्यादा (1526) मैच खेले। उनके नाम 20 ग्रैंड स्लैम टाइटल्स के साथ 369 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स मैच जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। उन्होंने 8 विम्बलडन, 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 5 यूएस ओपन और 1 फ्रेंच ओपन के खिताब जीते। उनका स्वर्णिम करियर अब खत्म होने वाला है और वह लेवर कप (Laver Cup) में आखिरी बार नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:-



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *