Headlines

5G की शुरुआत भारत में चंद मिनटों में, प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे प्रगति मैदान, आज से भारत भी 5G

5G की शुरुआत भारत में चंद मिनटों में, प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे प्रगति मैदान, आज से भारत भी 5G
5G Launched India : भारत में 5G सर्विस लॉन्च होने में अब महज कुछ ही मिनट बचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1 अक्टूबर को प्रगति मैदान में भारत के चुनिंदा शहरों में 5G सेवाओं (India Launched 5G) की शुरुआत करेंगे। अगले कुछ वर्षों में इस सेवा के देश भर में विस्तार की उम्मीद है। पीएम मोदी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 1 से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे संस्करण में इस सर्विस को लॉन्च करेंगे। भारत में काफी समय से इस सर्विस का इंतजार (5G Benifits) हो रहा है। विदेशों में पहले ही इस सर्विस की शुरुआत हो चुकी है।
5G पर एक्सपर्ट का कहना है कि इससे भारत को काफी फायदा होगा। इस सर्विस से 2023 और 2040 के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को ₹ 36.4 ट्रिलियन ( लगभग 455 बिलियन डॉलर) का लाभ होने की संभावना जताई जा रही है। 5G सवर्सि 2G, 3G और 4G सर्विस से काफी फास्ट होगी। भारत में सभी टेलीकॉम कंपनियों जियो (Jio 5G Price), एयरटेल (Airtel 5G जीगमा), वोडाफोन आइ़डिया (Vodafone Idea 5G) ने अपनी 5G सर्विस शुरू करने की तैयारिया कर ली हैं। हालांकि इसके प्राइस कितने होंगे, यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

5G से रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी को भी इससे फायदा मिलेगा। साथ ही इस सर्विस से इंटरनेट ऑफ थिंग्स को भी बढ़ावा मिलेगा। हेल्थ सेक्टर, फिनटेक, डिफेंस जैसी सभी इंडस्ट्री पर 5G सर्विस का सीधा इंपैक्ट होगा। गैजेट्स 360 पर हम आपको 5G से संबंधित सभी जानकारी मुहैया करवाते रहेंगे। भारत में 1995 में 2G, 2009 में 3G, 2012 में 4G की शुरुआत हुई थी। 2022 में अब भारत 5G ला रहा है।

5G ऑक्शन की भारत में हाल ही में नीलामी हुई थी। टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की भारत की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी में रिकॉर्ड 1.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुई थीं, जिसमें मुकेश अंबानी की Jio ने ₹ 88,078 करोड़ की बोली के साथ बेचे गए सभी एयरवेव्स का लगभग आधा हिस्सा अपने पास हासिल किया था। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2030 तक भारत (India) में कुल कनेक्शन में 5जी (5G) की हिस्सेदारी एक तिहाई से ज्यादा हो जाएगी। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2G और 3G की हिस्सेदारी घटकर 10 फीसदी से भी कम रह जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *