Headlines

Jawa ने लॉन्च की 334cc इंजन वाली स्टाइलिश 42 Bobber बाइक, जानें कीमत, फीचर्स

Jawa ने लॉन्च की 334cc इंजन वाली स्टाइलिश 42 Bobber बाइक, जानें कीमत, फीचर्स

Jawa ने Jawa 42 Bobber को लॉन्च किया है। मोटरसाइकिल में लिक्विड कूलिंग वाला 334cc सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 30.64hp और 32.64Nm टॉर्क पैदा करता है। इस बाइक के बहुत से डिजाइन एलिमेंट्स Perak से लिए गए हैं। बाइक को तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बाइक को कितनी कीमत में लॉन्च किया गया है, Perak मॉडल से यह कितनी अलग है और किन फीचर्स के साथ आती है, इसकी पूरी जानकारी यहां नीचे दी जा रही है। 
 

Jawa 42 Bobber price, availability

Jawa 42 Bobber की शुरुआती कीमत 2.06 लाख रुपये है जो कि इसका एक्स शोरूम प्राइस है। इसे तीन कलर वेरिएंट्स- मिस्टीक कूपर (कीमत 2.06 लाख रुपये), मूनस्टोन व्हाइट (कीमत 2.07 लाख रुपये) और जेस्पर रेड (कीमत 2.09 लाख रुपये) में पेश किया गया है। 
 

Jawa 42 Bobber design and features

जैसा कि पहले बताया गया है, Jawa 42 Bobber के डिजाइन एलिमेंट्स Perak Bobber से मिलते हैं। बाइक को लो-स्लंग और सिंगल सीट लुक के साथ पेश किया गया है। दोनों मॉडल्स में जो मेन अंतर है वह इसके फ्यूल टैंक, लाइटिंग और एग्जॉस्ट एग्जिट के पास देखने को मिलता है। बाइक में लिक्विड कूल्ड 334cc सिंगल सिलेंडर इंजन है। यह 30.64hp और 32.64Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। 

इसके रियर में एक छोटा सा लगेज रैक भी दिया गया है। सीट 2-वे है और एडजस्टेबल है। टूव्हीलर में ABS कैलिब्रेशन भी और बेहतर किया गया है। यह एलसीडी डिस्प्ले के साथ आती है जिसके चारों ओर एलईडी लाइटिंग है। बाइक का टेल लैंप अलग डिजाइन के साथ है। कंपनी का कहना है कि इसकी सस्पेंशन सेटिंग्स को और बेहतर किया गया है ताकि राइड और ज्यादा आरामदायक लगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *