
सेल्स वॉल्यूम के मामले में मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता है। कंपनी ने सितंबर 2022 में 135.11% की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज कराते हुए 1,48,380 यूनिट कारों की बिक्री की है। कंपनी की बिक्री सितंबर 2021 की तुलना में 85,269 यूनिट अधिक थी।

हमेशा की तरह दूसरे स्थान पर जगह बनाते हुए, हुंडई मोटर इंडिया ने 49,700 यूनिट की बिक्री दर्ज की। हुंडई की बिक्री साल-दर-साल के आधार पर सितंबर 2022 में 50.21% अधिक रही। कारों की बिक्री के मामले में टाटा मोटर्स ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। कंपनी ने सितंबर 2022 में कुल 47,654 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो कि सितंबर 2021 की बिक्री से 21,924 यूनिट अधिक थी।

इस साल नई एसयूवी मॉडलों के लॉन्च के साथ महिंद्रा एसयूवी ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब रही। महिंद्रा ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 34,508 यूनिट्स एसयूवी की बिक्री की। कंपनी ने साल-दर-साल के आधार पर 168.27% की वृद्धि दर्ज कराते हुए पिछले साल सितंबर की तुलना में 21,654 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की है।

बिक्री के मामले में किया इंडिया पांचवें स्थान पर रही। कंपनी ने सितंबर 2022 में 79.05% की साल-दर-साल वृद्धि के साथ 25,857 यूनिट वाहनों को बेचा। कार निर्माता ने पिछेल साल सितंबर के मुकाबले 11,416 यूनिट्स की अधिक बिक्री की। जापानी कार निर्माता टोयोटा की सितंबर 2022 में बिक्री शानदार रही। कंपनी ने बीते महीने कुल 15,378 यूनिट्स की बिक्री की जानकारी दी है।

होंडा, रेनॉल्ट और फॉक्सवैगन ने क्रमशः 7वें, 8वें और 9वें स्थान पर अपनी जगह बनाई हैं। फॉक्सवैगन ने शानदार वृद्धि का प्रदर्शन किया और सितंबर 2022 में बिक्री के आंकड़ों के मामले में अपनी सहायक ब्रांड स्कोडा को पीछे छोड़ दिया। एमजी, स्कोडा और निसान बिक्री के मामले में क्रमशः 10 वें, 11 वें और 12 वें स्थान पर हैं।

सिट्रोन ने सी3 एसयूवी के लॉन्च के बाद बिक्री में साल-दर-साल और महीने-दर-महीने दोनों के आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की है। सितंबर 2021 में कंपनी ने जहां केवल 72 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी, वहीं सितंबर 2022 में बिक्री बढ़कर 1,386 यूनिट्स हो गई।

सी3 की सफलता के साथ, सिट्रोन ने 0.35% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की है, जबकि जीप की बिक्री में सालाना और मासिक दोनों आधार पर गिरावट दर्ज की गई है। कारों की कुल बिक्री को देखें तो, अगस्त 2022 में 8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कुल 3,54,947 यूनिट कारों की बिक्री हुई है।