Headlines

ये है दुनिया की सबसे सस्ती सुपरबाइक, Yamaha R15 को देती है टक्कर, जाने इस बाइक की कीमत

ये है दुनिया की सबसे सस्ती सुपरबाइक, Yamaha R15 को देती है टक्कर, जाने इस बाइक की कीमत

Yamaha R15- India TV Hindi News
Photo:FILE Yamaha R15

Highlights

  • लुक और डिजाइन में बीएमडब्ल्यू डुकाटी और ड्यूटी के साथ यामाहा कंपनी की R15 को भी पीछे कर देती है
  • Triumph Trident 660 को पहली बार लंदन में शोपीस के रूप में जारी किया गया था
  • हमारे देश के ज्यादातर बाइक लवर्स यामाहा कंपनी की R15 को खरीदते हैं

यामाहा कंपनी की R15 बाइक की गिनती स्टाइलिश और सुपर बाइक में होती है। लेकिन इससे भी हल्की एक बाइक उपलब्ध है जो R15 को टक्कर देती है। इस बाइक का नाम ट्रायंफ ट्राइडेंट 660 है। सुपर बाइक की जब बात आती है तो लोग BMW, डुकाटी और ड्यूक कंपनी की बाइक खरीदना पसंद करते हैं। हमारे देश के ज्यादातर बाइक लवर्स यामाहा कंपनी की R15 को खरीदते हैं। क्योंकि इसकी कीमत अन्य सुपर बाइक से कम है और लुक में यह कई बाइको को फेल कर देती है। क्या आपको दुनिया की सबसे सस्ती सुपर बाइक के बारे में पता है। यह सुपर बाइक वजन में R15 से भी हल्की है। आइए जानते हैं इस बाइक के फीचर्स के बारे में।

लुक और डिजाइन में बीएमडब्ल्यू डुकाटी और ड्यूटी के साथ यामाहा कंपनी की R15 को भी पीछे कर देती है। इसकी कीमत भी अन्य बाइक से कम है। हमारे देश की सड़कों पर यह बहुत कम देखने को मिलती है। 

Triumph कंपनी की ये बाइक है सबसे सस्ती 

Triumph Trident 660 को पहली बार लंदन में शोपीस के रूप में जारी किया गया था। इसके बाद इसकी मैन्युफैक्चरिंग शुरू हुई थी। भारत में इस बाइक की डिलीवरी बीते वर्ष यानी 2021 से शुरु हो गई थी। ट्रायंफ कंपनी ने इसे लॉन्च करते हुए दावा किया था कि यह अन्य सुपर बाइक के मुकाबले ज्यादा हल्की है। इस बाइक में 660 सीसी की इंजन है। यह 189 किलोग्राम की बाइक है। भारत सहित दुनिया के कई देशों की सड़कों पर यह धूम मचा रही है। दमदार फीचर और कीमत की वजह से लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

इंजन और फीचर्स

इस बाइक में 660 सीसी की इंजन है। जिसे अधिकतम 212 kmph की रफ्तार से चला सकते हैं। Triumph Trident 660 बाइक की अधिकतम पावर 80 BHP के साथ 64 एनएम टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। अगर माइलेज की बात करें तो 1 लीटर पेट्रोल में इसे कुल 25.5 किलोमीटर चला सकते हैं। इस बाइक की सीट की लंबाई 805 एमएम है। यह बाइक कुल 14 किलोग्राम फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आती है। इसमें कुल 2 स्पीड मोड रोड और रैन है। यह केवल एक वैरीअंट और पांच अलग-अलग कलर में उपलब्ध है। 

यामाहा कंपनी की R15 से क्यों करते हैं तुलना 

जब भी यह बाइक सड़क पर निकलती है कि लोग इसकी तुलना यामाहा कंपनी की R15 से करने लगते हैं। दरअसल पीछे से देखने में यह R15 की तरह ही नजर आती है। इसलिए लोग इसकी तुलना R15 से करते हैं। यह एक सुपरबाइक है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 7 लाख 58 हजार रुपये है। इस बाइक की डिस्प्ले एलसीडी है। जिसे स्मार्ट फोन से कनेक्ट कर कंट्रोल कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस एलसीडी में राइडिंग करते समय मैप भी देख सकते हैं। इसमें दो एबीएस और दोनों ही साइड में डिस ब्रेक है।

Latest Business News



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *