Headlines

700 KM की CNG रेंज देता है Tata Intra V50, Yodha 2.0 पिकअप भी लॉन्च

700 KM की CNG रेंज देता है Tata Intra V50, Yodha 2.0 पिकअप भी लॉन्च

Tata Motors ने अपने मौजूदा पिकअप ट्रक लाइनअप को अपडेट किया है, जिसमें कंपनी ने Yodha 2.0 और Intra V50 को लॉन्च किया है। नया Yodha 2.0 नए डिजाइन के साथ आता है, जिसे कंपनी ने 2020 Auto Expo में दिखाया था। इस ट्रक को पहले लॉन्च होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते लॉन्च को टाल दिया गया था। वहीं, Tata Intra V50 मौजूदा V30 की तुलना में ज्यादा प्रीमियम पिकअप महसूस होता है। इसमें AC के साथ डिजिटल ड्राइवर भी डिस्प्ले मिलता है।

Tata Yodha 2.0 HVAC की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, AC के साथ Yodha EX Crew Cab ट्रिम की कीमत 10.74 लाख रुपये रखी गई है। बात करें, Intra V50 की, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.67 लाख रुपये है। Tata का कहना है कि इन पिकअप्स की 750 यूनिट्स को पहले ही देशभर की डीलरशिप पर पहुंचा दिया गया है।

खासियतों की बात करें, तो नई जनरेशन का Yodha पिकअप ट्रक पहले की तुलना में नया डिजाइन और बेहतर स्पेस और फीचर्स लेकर आता है। जैसा की हमने बताया, इस डिजाइन को Tata ने 2020 AutoExpo में दिखाया था। इसमें नया क्रोम ग्रिल टचअप मिलता है। इसका लुक भी काफी मस्कुलर लगता है। इस बार फॉग लैंप पर भी LED DRL फिट किए गए हैं। इसमें 2.2L इंजन मिलता है, जो 100 bhp की मैक्सिमम पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

पिकअप होने के नाते इस Tata व्हीकल में लोडिंग के कई ऑप्शन मिलते हैं। ट्रक मैक्सिमम 2 टन का लोड उठा सकता है। इसमें सिंगल-कैबिन और क्रिय-कैबिन के ऑप्शन भी उपलब्ध है, साथ ही यह फ्रंट सस्पेंशन ऑप्शन और 4X4 ऑप्शन में भी आता है।
 

mu6qrm9

Tata Intra V50

वहीं, Tata Intra V50 की बात करें, तो इसमें भी नया क्रोम ग्रिल सेटअप मिलता है। इसमें AC और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी मिलता है। इसकी पेलोड क्षमता 1.5 टन है। वहीं, इसमें V30 के समान 1.5L डीजन इंजन मिलता है, जो 220 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें CNG बाई-फ्यूल ऑप्शन भी उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि V20 CNG के साथ यह 700 km की रेंज निकाल सकता है। कंपनी का दावा है कि यह ऑप्शनन 1 टन का भार उठाने में सक्षम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *