Headlines

Breaking News in Hindi LIVE: देश और दुनिया की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए एक क्लिक पर

Breaking News in Hindi LIVE: देश और दुनिया की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए एक क्लिक पर

Hindi Breaking News, Breaking News- India TV Hindi News

Image Source : INDIA TV
हिंदी ब्रेकिंग न्यूज।

Breaking News in Hindi: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…

Latest India News

Live updates :Breaking News in Hindi Live: 10 NOV 2022

Refresh


  • 6:43 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    यूपी में नगर पालिका चुनाव जानबूझकर टाले जा रहे हैं: नसीमुद्दीन सिद्दीकी

    नोएडा: कांग्रेस नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में जारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिये आज देश को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर पालिका चुनाव के बाबत उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नगर पालिका चुनाव की घोषणा जानबूझकर नहीं की जा रही है, ताकि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को इससे मदद मिल सके। सेक्टर-52 स्थित प्रदेश सचिव मुकेश यादव तथा सेक्टर-62 स्थित पंखुड़ी पाठक के आवास पर आए सिद्दीकी ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि इस पदयात्रा से ‘कांग्रेसी और भारत’ दोनों जुड़ रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश मे जहां-जहां पर चुनाव हो रहे हैं, वहां कांग्रेस मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अपनी पार्टी की जीत का दावा भी किया।