Headlines

Best Selling Scooters October 2022 | अक्टूबर 2022 में सबसे ज्यादा बिके ये 5 स्कूटर, एक्टिवा रही टाॅप पर

Best Selling Scooters October 2022 | अक्टूबर 2022 में सबसे ज्यादा बिके ये 5 स्कूटर, एक्टिवा रही टाॅप पर

अक्टूबर 2022 में इन 5 स्कूटरों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, एक्टिवा रही टाॅप पर

1. होंडा एक्टिवा- 2,10,623 यूनिट्स

होंडा एक्टिवा पिछले कई सालों से भारत में बिकने वाली नंबर-1 स्कूटर बनी हुई है। जापानी निर्माता होंडा ने भारत में पिछले महीने इस स्कूटर की 2,10,623 यूनिट्स यूनिट्स की बिक्री की है। यह कंपनी की भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर मॉडल है।

अक्टूबर 2022 में इन 5 स्कूटरों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, एक्टिवा रही टाॅप पर

एक्टिवा स्कूटर की बिक्री में सालाना आधार पर 7.08% की वृद्धि हुई है। पिछले साल अक्टूबर में इसकी 1,96,699 यूनिट्स की बिकी हुई थी। होंडा एक्टिवा को भारत में दो वेरिएंट- एक्टिवा 6जी और एक्टिवा 125 में बेचा जा रहा है। एक्टिवा स्कूटर रेंज की कीमत 73,086 रुपये से शुरू होकर 84,235 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

अक्टूबर 2022 में इन 5 स्कूटरों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, एक्टिवा रही टाॅप पर

2. टीवीएस जुपिटर- 77,042 यूनिट्स

टीवीएस जुपिटर पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली दूसरी स्कूटर रही। अक्टूबर 2022 में जुपिटर की 77,042 यूनिट्स बिकीं। अक्टूबर 2021 में बेचे गए 72,161 यूनिट्स के मुकाबले जुपिटर की बिक्री पिछले महीने 6.76% अधिक थी।

अक्टूबर 2022 में इन 5 स्कूटरों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, एक्टिवा रही टाॅप पर

टीवीएस जुपिटर को दो वेरिएंट- जुपिटर 110 और जुपिटर 125 में बेचा जा रहा है। जुपिटर 110 की कीमत 69,990 रुपये से शुरू होती है, जबकि जुपिटर 125 की कीमत 82,825 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

अक्टूबर 2022 में इन 5 स्कूटरों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, एक्टिवा रही टाॅप पर

3. सुजुकी एक्सेस- 49,192 यूनिट्स

जापानी निर्माता सुजुकी ने एक्सेस स्कूटर की 49,192 यूनिट्स की बिक्री की। अक्टूबर 2021 में इस स्कूटर की 46,450 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। एक्सेस स्कूटर की बिक्री में 5.90% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 125cc इंजन में उपलब्ध सुजुकी एक्सेस की कीमत 77,600 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

अक्टूबर 2022 में इन 5 स्कूटरों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, एक्टिवा रही टाॅप पर

4. टीवीएस एनटॉर्क 125- 31,049 यूनिट्स

टीवीएस एनटॉर्क 125 अपने स्पोर्टी अंदाज के चलते ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। पिछले महीने कंपनी ने इस स्कूटर की 31,049 यूनिट्स की बिक्री की है। अक्टूबर 2021 में कंपनी ने 25,693 यूनिट्स की बिक्री की थी। सालाना आधार पर एनटॉर्क की बिक्री में 20.85% का इजाफा हुआ है। टीवीएस एनटॉर्क 125 को भारत में 79,956 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध किया गया है।

अक्टूबर 2022 में इन 5 स्कूटरों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, एक्टिवा रही टाॅप पर

5. होंडा डियो- 24,134 यूनिट्स

एक्टिवा के बाद होंडा डियो कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली स्कूटर है। कंपनी ने पिछले महीने 110cc की इस स्पोर्टी स्कूटर की 24,134 यूनिट्स की बिक्री की। अक्टूबर 2021 में डियो की 25,641 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 5.88 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *