भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टी20
IND vs NZ 2nd T20I Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का निराशाजनक आगाज हुआ था। पहला मुकाबला वेलिंग्टन में बारिश की भेंट चढ़ गया था। अब बारी है दूसरे मैच की जो माउंट माउंगानुई में हो रहा है। यहां भी मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश खलल डाल सकती है।
Live updates :IND vs NZ 2nd T20I Live Updates: यहां जानिए सभी ताजा अपडेट
Refresh
-
Nov 20, 2022
10:39 AM (IST)
बारिश की आंख-मिचौली जारी
माउंट माउंगानुई में फिलहाल बारिश की आंख-मिचौली जारी है। बारिश पल भर में शुरू हो जाती है और रुक जाती है। अगर ऐसे ही चला तो आज भी टॉस में देरी हो सकती है।
-
Nov 20, 2022
10:12 AM (IST)
बर्बाद हो सकती है सीरीज!
दरअसल माउंट माउंगानुई का वेदर अपडेट डराने वाला है। यहां भी बारिश की दिक्कतें जारी हैं। नीचे लिंक में जाकर देखिए क्या कहता है पूर्वानुमान।
-
Nov 20, 2022
10:10 AM (IST)
कहां और कैसे देख पाएंगे Live Match?
भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के सभी मैचों का लाइव प्रसारण टीवी पर आप डीडी स्पोर्ट्स के जरिए देख सकते हैं। वहीं इस सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आपको अमेजन प्राइम पर देखने को मिलेगी। साथ ही अन्य अपडेट्स के लिए आप https://www.indiatv.in/sports के साथ भी जुड़े रह सकते हैं।
-
Nov 20, 2022
10:08 AM (IST)
दूसरे मैच पर भी बारिश का सस्पेंस
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 माउंट माउंगानुई में होना है। टॉस 11.30 बजे होगा और लाइव एक्शन 12 बजे से होना है। लेकिन बारिश के आसार अच्छे नहीं हैं। फिन एलन का एक वीडियो है जिसमें आप पीछे के मौसम का अंदाजा लगा सकते हैं।