Headlines

आयुषी मर्डर केस में पिता के बाद मां भी गिरफ्तार, जानिए किस कारण से नाराज था परिवार?

आयुषी मर्डर केस में पिता के बाद मां भी गिरफ्तार, जानिए किस कारण से नाराज था परिवार?

आयुषी मर्डर केस - India TV Hindi News

Image Source : FILE
आयुषी मर्डर केस

मथुरा में हुए आयुषी मर्डर केस के मामले में पुलिस ने लड़की के माता पिता को गिरफ्तार किया है। लंबी पूछताछ के बाद ये माना जा रहा है कि दो वजहों से आयुषी की हत्या की गई है। एक कारण तो यह कि आयुषी ने घर में बता बिना दूसरी जाति के लड़के से विवाह किया। दूसरा कारण यह कि आयुषी कई दिनों तक घर से गायब रहती थी। इन्हीं वजहों से अपनी ही बेटी के खिलाफ माता पिता हो गए और गुस्सा इस कदर बढ़ा कि एक बेरहम हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया। इस मामले में आयुषी के पिता के साथ ही उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे की एक सर्विस लेन के पास शुक्रवार को सूटकेस में जिस लड़की का शव मिला था, उसकी पहचान दिल्ली के बदरपुर की निवासी के रूप हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की पहचान 21 वर्षीय आयुषी यादव के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, उसकी मां को शवगृह में बुलाया गया और शव की शिनाख्त की गई।

17 नवंबर को घर से निकली थी आयुषी

आयुषी यादव मूल रूप से यूपी के गोरखपुर की रहने वाली थी, लेकिन वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र के मोलड़बंद क्षेत्र में रह रही थी। उसके पिता नितेश यादव इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। पुलिस मृतका के माता-पिता और भाई से भी पूछताछ कर रही है। 17 नवंबर की सुबह वह अपने घर से निकली थी उसके बाद परिजन अपने स्तर पर आयुषी की तलाश कर रहे थे। यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत FIR दर्ज की थी। आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *