गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में अब एक हफ्ते भर का समय रह गया है। चुनाव आयोग ने इस बार गुजरात में दो चरणों में मतदान का फैसला किया है। यहां 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान निर्धारित किया है। जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। बोरसद विधानसभा सीट पर 1 दिसंबर को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। बोरसद विधानसभा सीट आनंद जिले में पड़ती है। यह कांग्रेस का पुराना गढ़ है। 1962 से लेकर अब तक के चुनाव में एक बार भी भाजपा यहां से जीत दर्ज नहीं कर सकी है। ऐसे एक ओर जहां बोरसद सीट बीजेपी की नाक का सवाल है, वहीं कांग्रेस पर यहां अपना इतिहास दोहराने का दबाव है। 2017 में यहां कांग्रेस के विधायक राजेंद्र सिंह परमार विधायक चुने गए थे, उन्होंने भाजपा के भीखाभाई सोलंकी को हराया था। 2017 में बोरसद में कुल 50.81 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से राजेन्द्रसिंह धीरसिंह परमार ने भारतीय जनता पार्टी के रमणभाइ भीखाभाइ सोलंकी को 11468 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस बार भारतीय जनता पार्टी भले ही नए चेहरों के साथ उतर रही है। लेकिन बोरसद में भाजपा ने एक बार फिर पिछली बार हार झेलने वाले रमणभाइ भीखाभाइ सोलंकी पर दांव खेला है। वहीं कांग्रेस अपने सिटिंग एमएलए राजेंद्र परमार के साथ उतर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के मनीष पटेल के उतरने के बाद यहां मुकाबला त्रिशंकु होने की संभावना है। Latest India News India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्शन Source link Share This OnClick to share on Twitter (Opens in new window)Click to share on Facebook (Opens in new window)Click to share on LinkedIn (Opens in new window)Click to share on Telegram (Opens in new window)Click to share on WhatsApp (Opens in new window) RELATED Post navigation गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: बोटाद सीट पर BJP ने काटा सिटिंग MLA का पत्ता, जानिए कैसा है इस बार चुनावी माहौल भारतीय सेना ने 2012 में की थी ‘तख्तापलट’ की कोशिश? कर्नल हनी बख्शी ने बताई सच्चाई