Headlines

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: बोरसद सीट 1962 से रही है कांग्रेस का गढ़, जानिए अब क्या है सियासी गणित

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: बोरसद सीट 1962 से रही है कांग्रेस का गढ़, जानिए अब क्या है सियासी गणित

गुजरात विधानसभा चुनाव...- India TV Hindi


गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में अब एक हफ्ते भर का समय रह गया है। चुनाव आयोग ने इस बार गुजरात में दो चरणों में मतदान का फैसला किया है। यहां 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान निर्धारित किया है। जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। बोरसद विधानसभा सीट पर 1 दिसंबर को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। 

बोरसद विधानसभा सीट आनंद जिले में पड़ती है। यह कांग्रेस का पुराना गढ़ है। 1962 से लेकर अब तक के चुनाव में एक बार भी भाजपा यहां से जीत दर्ज नहीं कर सकी है। ऐसे एक ओर जहां बोरसद सीट बीजेपी की नाक का सवाल है, वहीं कांग्रेस पर यहां अपना इतिहास दोहराने का दबाव है। 2017 में यहां कांग्रेस के विधायक राजेंद्र सिंह परमार विधायक चुने गए थे, उन्होंने भाजपा के भीखाभाई सोलंकी को हराया था। 2017 में बोरसद में कुल 50.81 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से राजेन्द्रसिंह धीरसिंह परमार ने भारतीय जनता पार्टी के रमणभाइ भीखाभाइ सोलंकी को 11468 वोटों के मार्जिन से हराया था।

इस बार भारतीय जनता पार्टी भले ही नए चेहरों के साथ उतर रही है। लेकिन बोरसद में भाजपा ने एक बार फिर पिछली बार हार झेलने वाले रमणभाइ भीखाभाइ सोलंकी पर दांव खेला है। वहीं कांग्रेस अपने सिटिंग एमएलए राजेंद्र परमार के साथ उतर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के मनीष पटेल के उतरने के बाद यहां मुकाबला त्रिशंकु होने की संभावना है।  

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *