दल्लीराजहरा। ग्राम रजही डेम के पास सड़क से लगे खेत के पास मिले युवक के शव के मामले का राजफाश शनिवार को दल्लीराजहरा पुलिस ने किया। मामले में दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी शत्रुहन लाल निवासी रजही ने 23 नवंबर को सुबह साढ़े 10 बजे राजहरा थाना को सूचना दी थी कि ग्राम रजही डेम के पास सड़क से लगे खेत में कामता प्रसाद उम्र 27 का शव है। जिसके चहेरे पर खून के निशान हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा. जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उईके के द्वारा मृतक के शव के आसपास घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। इसके बाद अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी राजहरा व साइबर सेल, डाग स्क्वाड और फारेंसिक टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षक बाद राजहरा थाना में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने पुलिस व साइबर सेल की एक विशेष टीम बना कर हत्या के आरोपित को जल्द पकड़ने के लिए निर्देषित किया गया था। टीम ने गांव जाकर में मृतक के संबध मे जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि मृतक मिस्त्री का काम करता था। घटना के दिन भी वह दल्लीराजहरा काम पर गया था। शाम को काम से वापस अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में रजही डेम के पास अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर शव को खार में फेंक दिया गया था।
टीम द्वारा ग्रामीणों व परिजनों से मृतक के संबध में जानकारी लेते हुए संदेह के आधार पर दो लोग रूमन लाल भूआर्य व बालक राम बाका निवासी रजही जो घटना के बाद से गांव में नहीं थे। दोनों को कुरूभाट के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने दोनो को थाना लाकर पूछताछ की। लेकिन वे पुलिस को गुमराह करते रहे। तकनीकी साक्ष्य के अधार पर जब दोनोंसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपित बालक राम बाका ने अपने कथन में बताया कि मृतक उसका पड़ोसी था। उसके साथ काम पर जाता था, वहीं उसके घर भी आना जाना था। जिससे वह अपनी पत्नी को लेकर उस पर शक किया करता था। जिसकी वजह से पूर्व में भी मृतक के साथ वाद-विवाद हुआ था। इसके बाद उसने मृतक कामता प्रसाद रावटे को मारने की योजना बनाई थी।