दुर्ग।पुलिस ने महादेव एप के बड़े पैनल संचालक सतनाम सिंह ने पुलिस के दबाव के चलते सरेंडर कर दिया है। वह पिछले दो साल से देश के तीन राज्यों दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में मल्टीपल पैनल संचालित करा रहा था। इसके लिए भिलाई के लोकल युवकों को भर्ती कर वहां भेजता था। पुलिस की लिस्ट में नाम आने के बाद से आरोपी सतनाम अलग-अलग राज्यों में पुलिस से छुपता घूम रहा था। एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि 22 अक्टूबर को हाउसिंग बोर्ड कोहका में अवैध रूप से महादेव एप में लैपटाॅप एवं मोबाइल के माध्यम से बैंक खाता के माध्यम ऑनलाइन पैसे का लेन-देन करते हुए आरोपी मुकेश कुमार, दीपक एवं श्रीकांत को गिरफ्तार किया गया। उनसे 2 नग लैपटॉप, एक मोबाइल और सट्टा का हिसाब लिखे जाने वाला रजिस्टर बरामद किया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर जामुल निवासी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम व शांति नगर निवासी सतनाम सिंह की भी संलिप्तता की जानकारी मिली। 15 नवंबर को फरार आरोपी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम को गिरफ्तार किया गया। सतनाम सिंह (43वर्ष) की पुलिस लगातार देश के विभिन्न राज्यों में दबिश देकर तलाश किया था। जिससे आरोपी सतनाम सिंह लगातार स्थान बदल-बदल कर छिप रहा था। इस बीच अपने परिवार से नहीं मिल पाने से अत्यधिक परेशान हो गया। इसके चलते दबाव के कारण आरोपी सतनाम सिंह दुर्ग पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के लिए विवश हो गया। आरोपी के कब्जे से 2 नग मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किया गया है। अग्रिम कार्रवाई चौकी स्मृति नगर से की जा रही है। भोपाल में छापेमारी के दौरान रजिस्टर से आरोपी की मिली जानकारीकरीब 15 दिन पहले पुलिस ने भोपाल में महादेव एप को संचालित करने वाले भिलाई के युवकों को पकड़ा। उस दौरान सटोरी दीपू सरदार के कब्जे से मिले एक रजिस्टर में पुलिस को नेटवर्क संचालित करने वाले शांति नगर निवासी सतनाम सिंह के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद से पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सटोरी सतनाम सिंह का काम ओपन होने के बाद आरोपी पत्नी से विवाद का हवाला देकर सरेंडर करने के प्रयास करने लगा। लेकिन सफल नहीं हुआ। इस बीच एक अधिकारी से सेटिंग करने के बाद उसका नाम स्मृति नगर के पुराने मामले में जोड़ा गया और उसके सरेंडर करने की पटकथा तैयार की गई। 22 दिनों में तीन राज्यों से 40 से ज्यादा सटोरियों को किया गिरफ्तारऑनलाइन सट्टा चलाने वाले वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके चलते पिछले 22 दिनों में 40 से ज्यादा सटोरियों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। इसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को सट्टा चलाने वाले करीब आठ और पैनलों का सुराग मिला है। पुलिस टीम इन पैनलों को संचालित करने वाले लोगों को गिरफ्त में लेने के लिए तलाश शुरू कर दी है। इसके दिल्ली में दूसरा पैनल चलाने वाले हर्ष पाठक के बारे में जानकारी मिली। उसकी भी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी गई है। Share This OnClick to share on Twitter (Opens in new window)Click to share on Facebook (Opens in new window)Click to share on LinkedIn (Opens in new window)Click to share on Telegram (Opens in new window)Click to share on WhatsApp (Opens in new window) RELATED Post navigation छत्तीसगढ़ की बेटी अंशु फीफा वर्ल्ड कप क़तर 2022 में कर रही है देश का नाम रोशन… युवती की मदद से युवकों ने किया था नाबालिग का रेप, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा…