Headlines

Royal Enfield Sales November 2022 | रॉयल एनफील्ड की बिक्री में हुआ बंपर इजाफा, निर्यात में 27% की गिरावट

Royal Enfield Sales November 2022 | रॉयल एनफील्ड की बिक्री में हुआ बंपर इजाफा, निर्यात में 27% की गिरावट

Two Wheelers

oi-Nitish Kumar

Royal Enfield Sales November 2022: लोकप्रिय दोपहिया वाहन निर्माता, रॉयल एनफील्ड ने नवंबर 2022 में 70,766 मोटरसाइकिलों की बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने 51,654 मोटरसाइकिलों की बिक्री की थी। कंपनी ने बीते महीने बिक्री में 37% की स्थिर वृद्धि दर्ज की है।

हालांकि, अक्टूबर 2022 में मजबूत वृद्धि दर्ज कराने के बाद नवंबर की बिक्री में गिरावट देखी गई है। त्योहारी सीजन में अधिक मांग के कारण अक्टूबर 2022 में कंपनी ने 82,235 यूनिट्स की अब तक की सबसे अच्छी बिक्री दर्ज कराई थी।

1

घरेलू बिक्री की बात करें तो, कंपनी ने नवंबर 2022 में 47% की वृद्धि के साथ 65,760 यूनिट वाहनों की बिक्री की है। वहीं पिछले साल इसी महीने कंपनी की बिक्री 44,760 यूनिट थी। बीते महीने रॉयल एनफील्ड बाइक का निर्यात 27% कम होकर 5,006 यूनिट्स रह गया, जबकि पिछले साल समान अवधि में कंपनी ने 6,824 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था।

कुछ महीने पहले लॉन्च हुई रॉयल एनफील्ड हंटर 350 अपने सेगमेंट में टॉप सेलिंग मोटरसाइकिल बन चुकी है। यह बाइक इस साल अगस्त में लॉन्च हुई थी और महज 3 महीने के भीतर इसकी बिक्री 50,000 यूनिट्स के पार चली गई है। इससे यह साफ है कि हंटर 350 कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में ग्राहकों का विश्वास जितने में कामयाब रही।

वहीं, कंपनी सुपर मिटिओर 650 को अगले साल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह ब्रांड द्वारा 650 सीसी की नई क्रूजर बाइक है जो रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और इंटरसेप्टर 650 के साथ बेचीं जाएगी।

रॉयल एनफील्ड लगातार अपनी बाइक्स को अपडेट भी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपनी एडवेंचर बाइक, हिमालयन को नए रंगों में पेश किया है। इस एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल को अब मौजूदा ग्रेवेल ग्रे, पाइन ग्रीन और ग्रेनाइट ब्लैक के अलावा अब नया ग्लेशियर ब्लू, स्लीट ब्लैक और ड्यून ब्राउन शेड में लाया गया है। नए रॉयल एनफील्ड हिमालयन की कीमत 2,15,900 रूपए, एक्स-शोरूम (चेन्नई) से शुरू होती है।

Most Read Articles

English summary

Royal enfield november 2022 sales 70766 units details

Story first published: Saturday, December 3, 2022, 10:03 [IST]





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *