Off Beat
oi-Nitish Kumar
भारत में इलेक्ट्रिक कारें (Electric Cars) तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। इलेक्ट्रिक कारों को चलाने में कम खर्च और लो मेंटेनेंस के चलते लोग अब इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। भारत में इलेक्ट्रिक कार बनाने वाले कंपनियों में टाटा मोटर्स की कारें सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) की साफलता के बाद टिगोर ईवी (Tata Tigor EV) को लॉन्च किया था, जो नेक्सन ईवी के बाद सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है।
यहां हम आपको बताने वाले एक टाटा टिगोर ईवी ग्राहक के बारे में जो अपनी इलेक्ट्रिक कार को मुफ्त में चार्ज कर रहे हैं। इस वीडियो को प्लगइनइंडिया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इस वीडियो में टाटा टिगोर ईवी का मालिक अपनी कार के साथ अपने अनुभव को साझा कर रहा है। Tigor EV के मालिक बताते हैं कि उन्होंने ये इलेक्ट्रिक सेडान 5 महीने पहले खरीदी थी जो अब 12,500 किलोमीटर चल चुकी है।
वह इस कार का इस्तेमाल हर रोज ऑफिस आने-जाने के लिए करते हैं जो 60 किलोमीटर की दूरी पर है। इस वीडियो में, टिगोर ईवी मालिक उन चीजों के बारे में बात करता है जो उसे पसंद थीं और ऐसी चीजों के बारे में भी बताता है जो टिगोर ईवी सेडान में बेहतर हो सकती थीं।
मुफ्त में चल रही है इलेक्ट्रिक कार
आपको बता दें कि टिगोर ईवी हर दिन 60 किलोमीटर से भी ज्यादा चलती है लेकिन इसे चलाने का खर्च बिलकुल मुफ्त है। उन्होंने अपनी कार को चार्ज करने पर एक पैसा भी खर्च नहीं किया है। टिगोर ईवी मालिक बताते हैं कि उन्होंने अपने घर पर 10 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित किया है। यानी उनका घर भी सौर ऊर्जा से चल रहा है।
मालिक का कहना है कि वह कभी भी सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल नहीं करता है। वह कार को घर पर ही चार्ज करना पसंद करते हैं। उन्होंने लगभग 12,500 किमी तक कार चलाई है और वे इसके प्रदर्शन से भी काफी संतुष्ट हैं।
बताई टिगोर ईवी की कमी
Tata की सर्विस के साथ ओनर का समग्र अनुभव काफी अच्छा है। हालाँकि वह उन चीजों पर भी गौर करते हैं उन चीजों पर आते हैं जो मालिक चाहते थे कि उनमें सुधार किया जा सकता था जिसमें टायर शामिल हैं।
Tata ने EV के साथ लो रेजिस्टेंस टायर्स ऑफर किए हैं और ओनर उनसे खुश नहीं है। उन्होंने बताया कि इन टायरों पर व्हीलस्पिन बहुत होता है लेकिन ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि वह कार को हमेशा आक्रामक तरीके से चलाते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि टाटा को विभिन्न प्रकार के टायर विकल्प पेश करने चाहिए। उन्होंने यह भी महसूस किया कि टिगोर ईवी का इंटीरियर रेगुलर टिगोर जैसा ही लगता है, जो इस कार की अधिक कीमत के लिहाज से बेहतर हो सकता था। इसके अलावा कार में रियर ऐसी वेंट की भी कमी है।
English summary
Tata tigor ev runs free of cost 12500 km in solar charging details
Story first published: Tuesday, December 27, 2022, 13:03 [IST]
[ad_2]
Source link