Oppo Reno 8T को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। डिवाइस जिसका मॉडल नंबर CPH2481 है, को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फोन अलग-अलग बाजारों में जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। Pricebaba की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस डिवाइस का 5G वर्जन लॉन्च करने की सोच रही है। इसने कई सर्टिफिकेशन्स भी अपने नाम कर लिए हैं। जिससे यह पता लगा है कि इस फोन को आधिकारिक होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। एक ओप्पो फोन मॉडल नंबर CPH2505 को Singapore IMDA, India BIS, Europe’s EEC और Indonesia TKDN जैसे प्लेटफॉर्म्स से सर्टिफिकेशन मिल गया है। किसी भी लिस्टिंग में डिवाइस की मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया नहीं गया है। हालांकि, IMDA ने यह कन्फर्म किया है की “OPPO Reno 8T 5G” मार्केटिंग नाम है। इससे यह भी पता लगा है कि 5G के अलावा, डिवाइस में कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और NFC होंगे। OPPO Reno 8T (4G) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इस डिवाइस को SIRM (Malaysia), EEC, TKDN, BIS, Bluetooth SIG, TDRA और Element Materials Technology का सर्टिफिकेशन मिला है। इन सर्टीफिकेशन्स से यह पता चलता है कि डिवाइस में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और 33W चार्जिंग सपोर्ट होगा। यह भी पता लगा है कि डिवाइस कलर ओएस 13 पर काम करेगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में Reno 8T और Reno 8T 5G के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी। इसी के साथ, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Oppo Find N2 Flip मॉडल नंबर CPH2437 को IMDA रेगुलेटरी बॉडी से अप्रूवल मिल गया है। यह उन कई सर्टीफिकेशन्स में से एक है जो हाल ही के हफ्तो में फ्लिप को मिला है। जैसा कि पता ही है, Find N2 Flip इस महीने चीन में पेश किया गया था। ऐसी उम्मीद है कि डिवाइस Q1 2023 के अंत तक ग्लोबली उपलब्ध कराई जाएगी। Share This OnClick to share on Twitter (Opens in new window)Click to share on Facebook (Opens in new window)Click to share on LinkedIn (Opens in new window)Click to share on Telegram (Opens in new window)Click to share on WhatsApp (Opens in new window) RELATED Post navigation Rishabh Pant Car Accident Mercedes Benz GLE Coupe Caught Fire Burned to Ashes After Crash Pointing Out Sensitivity of Modern Vehicles Amazon का ऑर्डर अब उड़कर पहुंचेगा आपके घर! कंपनी ने शुरू की ड्रोन सर्विस!