Headlines

Electric Two wheeler | साल 2022 के 5 जबरदस्त इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर्स, रेंज ज्यादा और कीमत कम

Electric Two wheeler | साल 2022 के 5 जबरदस्त इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर्स, रेंज ज्यादा और कीमत कम

Two Wheelers

oi-Ashish Kushwaha

भारत में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन का बाजार साल 2022 में बढ़ा है। इसमें ज्यादा बिक्री इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की हुई है। साथ ही साल 2022 में कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और बाइक्स लॉन्च भी हुई हैं।

तो आइए आज हम 2022 में लॉन्च हुए टॉप-5 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के बारे में बताते हैं…

साल 2022 के 5 जबरदस्त इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर्स

1. अल्ट्रावॉयलेट F77

अल्ट्रावॉयलेट F77 (Ultraviolette F77) को हाल ही में लॉन्च किया गया है, जो फिलहाल भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में बिकने वाली सबसे महंगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। इसकी कीमत 3.80 लाख रुपये से 5.50 लाख रुपये, एक्स-शोरूम के बीच है। इस टॉप वैरिएंट में 10.3 kWh बैटरी पैक और 30.2 kW (40.5 bhp) इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। जिसकी मदद से इसमें 307 किमी तक की रेंज मिलती है।

2. हीरो विडा वी1

हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल विडा वी1( Vida V1) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च की है। इसे दो वैरिएंट में पेश किया गया है और इसकी कीमत 1.45 लाख रुपये से 1.59 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है। दोनों ई-स्कूटरों की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। विडा वी1 प्लस की रेंज 143 किमी और विडा वी1 प्रो की रेंज फुल चार्ज पर 165 किलोमीटर है।

3. एथर 450X जनरेशन 3

एथर एनर्जी ने हाल ही में अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर 450X का जेन 3 वर्जन पेश किया था। इसमें कई अपडेट मिल रहे हैं। नए Ather 450X Gen 3 में 6kW इलेक्ट्रिक मोटर और 3.7kWh लिथियम-आयन बैटरी है। यह सिंगल चार्ज पर 146 किमी का रेंज देता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

4. ओला एस1 एयर

ओला इलेक्ट्रिक ने इस साल फेस्टिवल सीजन के दौरान भारत में अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola S1 Air) को 84,999 रुपये, एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया था। इसमें 2.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है और यह सिंगल चार्ज पर 101 किमी तक की रेंज दे सकता है।

5. ओबेन रोर

ओबेन रोर में 4.4 किलोवाट LFP बैटरी पैक मिलता है, यह सिंगल फुल चार्ज पर 200 किमी तक की रेंज दे सकता है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत 1.03 लाख रुपये, एक्स-शोरूम दिल्ली है।

Most Read Articles

English summary

Electric two wheeler launched in 2022 ultraviolette f77 ola s1 air

Story first published: Saturday, December 31, 2022, 11:17 [IST]





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *