Two Wheelers oi-Nitish Kumar Published: Tuesday, January 3, 2023, 16:28 [IST] साल 2022 भारतीय दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Two Wheeler) बाजार के लिए प्रगतिशील रहा। पिछले साल दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री (Electric Two Wheeler Sales) 6,15,365 यूनिट रही जो 2021 के मुकाबले 305 फीसदी अधिक रही। 2021 से तुलना करें तो उस साल केवल 1.65 लाख दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हो पाई थी। पिछले साल (2022) ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) दोपहिया वाहनों की सबसे बड़ी निर्माता रही और कंपनी ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बाजार में बेचे। वहीं कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की हिस्सेदारी 4% रही। आइये जानते हैं 2022 में कौन सी कंपनियों ने सबसे अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की… ओला इलेक्ट्रिक ओला इलेक्ट्रिक ने 2022 के 12 महीनों में संयुक्त रूप से 1,08,130 यूनिट ई-वहनों की बिक्री दर्ज कराई। कंपनी की बिक्री में 2021 की तुलना में 17.57% की बढ़ोतरी देखी गई है। ओला इलेक्ट्रिक वर्तमान में Ola S1, S1 Pro और S1 Air की बिक्री कर रही है। कंपनी हर महीने औसतन 15,000 यूनिट ई-स्कूटर बेच रही है। ओकिनावा ऑटोटेक ओला इलेक्ट्रिक के बाद ओकिनावा भारतीय बाजार की दूसरी सबसे बड़ी टू-व्हीलर ई-वाहन निर्माता के रूप में उभर कर सामने आई है। ओकिनावा ने जनवरी से दिसंबर 2022 तक संयुक्त रूप से 1,01,366 यूनिट इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री की। हालांकि, दिसंबर 2022 में कंपनी ने 4,963 यूनिट्स के साथ साल की सबसे कम बिक्री दर्ज की। हीरो इलेक्ट्रिक ओला इलेक्ट्रिक के आने से सबसे ज्यादा प्रभाव हीरो इलेक्ट्रिक की बिक्री पर पड़ा है। ई-स्कूटर बिक्री में कभी पहले स्थान पर रहने वाली हीरो इलेक्ट्रिक अब तीसरे पायदान पर आ चुकी है। कंपनी ने 2022 में कुल 96,906 यूनिट ई-वाहनों की बिक्री की है। कंपनी अपने ईवी चार्जिंग नेटवर्क को भी सक्रिय रूप से बढ़ा रही है और हाल ही में अपने ग्राहकों को व्यापक चार्जिंग और स्वैपिंग नेटवर्क का उपयोग करने में सक्षम बनाने के लिए Jio-BP के साथ करार किया है, जो अन्य वाहनों के लिए भी खुला है। एम्पीयर व्हीकल्स एम्पीयर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स साल 2022 में 79,592 यूनिट इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री कर पाई। कंपनी हर महीने तकरीबन 6,632 यूनिट इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री कर रही है। Ampere Magnus EX इलेक्ट्रिक स्कूटर की जबरदस्त मांग देखी जा रही है और कंपनी आगामी ऑटो एक्सपो में एक बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश करने की तैयारी कर रही है। एथर एनर्जी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता एथर एनर्जी 51,192 यूनिट्स के साथ है। कंपनी ने दिसंबर 2022 में 7,091 यूनिट इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री की है। Most Read Articles टीवीएस दोपहिया वाहन की बिक्री में आई गिरावट, इलेक्ट्रिक स्कूटर की 11,071 यूनिट्स बिकीं टाटा नेक्सन से हुंडई वेन्यू तक, 2022 में सबसे ज्यादा बिकीं ये 5 एसयूवी, जानें डिटेल अब लंबे रोड ट्रिप पर जाने का सपना होगा पूरा, जानें 5 सबसे सस्ते क्रूजर बाइक्स के बारे में Road Accidents: सीट बेल्ट न लगाने से एक साल में 16,000 लोगों ने गंवाई जान, जानें क्यों है जरूरी बजाज प्लेटिना नहीं, लाखों की क्रूजर बाइक पर दूध बेच रहा ये दूधवाला; यूजर्स ने लिखा मौज कर दी साल 2022 के 5 जबरदस्त इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर्स, रेंज ज्यादा और कीमत कम बुलेट 350 का पुराना बिल हुआ वायरल, 36 साल पहले कीमत थी सिर्फ 19 हजार रुपये SEAT Mo 50: इस कंपनी ने लाॅन्च की दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज पर चलेगी 172 किलोमीटर रॉयल एनफील्ड बाइक की बिक्री घटी, फिर भी बिक गईं 68,400 मोटरसाइकिल ऋषभ पंत से लेकर सायरस मिस्त्री तक, 2022 में इन नामचीन हस्तियों के साथ हुआ कार एक्सीडेंट किया की कारों की बिक्री में 94% से ज्यादा का उछाल, जानें विस्तार से देश को मिलने जा रही पानी के अंदर दौड़ने वाली पहली मेट्रो, डेढ़ घंटे का सफर 45 सेकंड में होगा पूरा ड्राइवस्पार्क से तुंरत ऑटो अपडेट प्राप्त करें Allow Notifications You have already subscribed English summary Top electric two wheeler companies of 2022 ola okinawa ampere Story first published: Tuesday, January 3, 2023, 16:28 [IST] Source link Share This OnClick to share on Twitter (Opens in new window)Click to share on Facebook (Opens in new window)Click to share on LinkedIn (Opens in new window)Click to share on Telegram (Opens in new window)Click to share on WhatsApp (Opens in new window) RELATED Post navigation एमजी मोटर की बिक्री में 53% का इजाफा, इलेक्ट्रिक एसयूवी की बढ़ी डिमांड | MG Motor Sales December 2022 Ducati Will Lainch 9 motorcycle in 2023 | साल 2023 में डुकाटी 9 बाइक करेगी लॉन्च, जानें किस बाइक की कितनी होगी कीमत