Headlines

भारत में छाया Kia का जादू, बेच डाली 8 लाख कारें, Kia Seltos रही नंबर 1

भारत में छाया Kia का जादू, बेच डाली 8 लाख कारें, Kia Seltos रही नंबर 1

साल 2022 दक्षिण कोरियाई कंपनी Kia के लिए काफी बढ़िया रहा है। किया ने बीते महीने कारों की बिक्री में 95.7 प्रतिशत की बढ़त हासिल करते हुए कुल 15,184 यूनिट्स की बिक्री की है। साल 2019 में भारतीय बाजार में एंट्री करने के बाद से किया ने अब तक पीछे मुड़कर नहीं देखा है। मार्केट में Kia Seltos को पेश किया, जिसने ग्राहकों के दिलों में जगह बनाई और उसके बाद कंपनी अपने अन्य वाहनों को लेकर आई।

Kia ने साल 2022 में भारत में कुल  2,54,556 कारों की बिक्री की जो कि बीते साल के मुकाबले 40.1 प्रतिशत अधिक है। वहीं कंपनी ने इसी साल 82,063 यूनिट्स का निर्यात किया, जिसके बाद कंपनी की कुल बिक्री 3,36,619 यूनिट्स हुई है जो कि बीते साल की तुलना में 47.7 प्रतिशत अधिक है। भारत में अगस्त 2019 में एंट्री करने के बाद से कंपनी अब तक कुल 8 लाख कारें बेच चुकी है। Kia India दावा करती है कि वह साल 2022 में देश की सबसे बड़ी यूटिलिटी व्हीकल निर्यातक बनी है। इस दौरान कंपनी ने कुल 82,063 यूनिट्स कारों का निर्यात किया है।
 

भारत में Seltos की अहम भूमिका

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि किया को भारत में जगह बनाने में Seltos ने मदद की है। कंपनी ने सबसे पहली कार Seltos उतारी थी। साल 2022 में कंपनी ने इस कार की कुल 1,01,569 यूनिट्स की बिक्री है। वहीं दूसरे नंबर पर 86,251 यूनिट्स की बिक्री के साथ Sonet रही है। तीसरे नंबर पर Carens ने 62,756 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। उसके बाद Carnival की 3,550 यूनिट्स और EV6 की 430 यूनिट्स बिकीं। 

Kia India के सेल्स एंड मार्केटिंग वीपी और हेड हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कि “Kia India के लिए CY 2022 अब तक सबसे ज्यादा अच्छा साबित हुआ। ग्राहकों द्वारा इस साल कंपनी की कारों को खूब सराहा गया है। कोरोनावायरस, बढ़ी कीमतें और सप्लाई में देरी के चलते भी किया की बिक्री में बढ़ोतरी हुई।” Kia को भारत में 3 साल हुए और अब तक भारत में 6.22 लाख यूनिट्स की बिक्री और यहां से दूसरे देशों में 1.78 लाख यूनिट्स कारों का निर्यात हुआ। कंपनी ने 3.5 सालों में 8 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *