Four Wheelers
oi-Ashish Kushwaha
Auto Expo 2023 MG 5 EV To Showcase : एमजी मोटर ऑटो एक्सपो 2023 में अपने दो इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करने को तैयार है। कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है।
एमजी4 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को टीज करने के बाद, कार निर्माता ने एमजी5 इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी टीज कर दिया है।

MG5 EV पांच दरवाजों वाली पांच सीटों वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसे वैश्विक बाजारों में स्टेशन वैगन या एस्टेट के रूप में भी जाना जाता है। इसे 2017 में पहली बार चीन में लॉन्च किया गया, MG5 EV को पिछले साल मार्च में नया रूप दिया गया।
इसे अभी यूरोपीय बाजारों में बेचा जाता है। इसके आकार की बात करें तो MG5 4,600 मिमी लंबा, 1,818 मिमी चौड़ा, 1,543 मिमी लंबा है और 2,659 मिमी का व्हीलबेस मिलता है। यह अंदर से काफी स्पेसियस है। साथ बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जो 1,367 लीटर तक लगेज स्पेस की पेशकश कर सकता है।
ग्लोबली MG Motor MG5 को दो बैटरी पैक के साथ पेश करती है। इसमें छोटा पैक 50.3 kWh लिथियम-आयन यूनिट का होता है। जो एक बार चार्ज करने पर 320 किलोमीटर तक की रेंज दावा करता है। वहीं बड़ा पैक 61.1 kWh बैटरी पैक का होता है। यह एक बार चार्ज पर 400 किलोमीटर तक की रेंज देता है।
MG Motor EV के साथ 11 kW AC चार्जर प्रदान करता है। हालाँकि, अगर कोई DC फास्ट चार्जर का उपयोग करता है, तो MG5 केवल 40 मिनट में पाँच प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। MG5 को बैटरी के आकार के आधार पर दो ट्रिम्स – शॉर्ट रेंज और लॉन्ग रेंज में पेश किया गया है। शॉर्ट रेंज MG5 अधिकतम 177 पीएस की शक्ति और 280 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न कर सकता है।

लॉन्ग रेंज वर्जन में 156 PS तक का पावर आउटपुट है, जबकि टॉर्क फिगर समान रहता है। MG5 शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 8.3 सेकेंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 185 किमी प्रति घंटा है। इन्हें 13 से 18 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट मे होने वाले ऑटो प्रदर्शनी में अन्य वाहनों के साथ पेश किया जाएगा। एमजी मोटर की तीन डोर वाली एयर ईवी के भी शोकेस होने की उम्मीद है।
English summary
Mg 5 ev to showcase in 2023 auto expo details
Story first published: Friday, January 6, 2023, 18:04 [IST]