भिलाई। भिलाई में बीती रात दो चोर गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक गुट ने हॉकी स्टीक, रॉड, ईट और पत्थर से दूसरे गुट पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक कुछ दिन पहले ही चोरी के केस में जेल जा चुका है। इस मामले में अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सीएसपी छावनी प्रभात कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी करने वाले दो चोर गिरोहों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें पहला ग्रुप सूरज चौधरी और मनोज चौधरी का था और दूसरा ग्रुप राहुल और संतोष यादव का था। ये लोग इंडस्ट्रियल एरिया में रात में चोरी करते थे। ट्रक पार करते थे। सूरज और राहुल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे कि वे चोरी करते हैं तो दूसरा ग्रुप उसकी मुखबिरी करता है और उन्हें पकड़वा देता है। इस बात को लेकर तीन दिनों से दोनों गुटों में झगड़ा हो रहा था। बीती देर रात झगड़ा इतना बढ़ गया कि राहुल, संतोष यादव, आमिर खान, भुरू उसका भाई अक्षय ने जानलेवा हमला कर सूरज चौधरी और मनोज मनोज चौधरी की हत्या कर दी। चोरी की मुखबिरी करने के मामले को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि राहुल गुट ने खुर्सीपार से 15-20 लड़के बुला लिए। सभी लोग हॉकी राड, डंडा और पत्थर लेकर गए और सूरज और उसके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। ये लोग पूरी रात दूसरे गुट को दौड़ा दौड़ाकर मारते रहे। जब तक भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची वहां दो लोगों की मौत हो चुकी है। एचटीसी के सामने हुई वारदातये हत्या की वारदात हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के सामने हुई है। तीन दिन पहले ही इस कंपनी के संचालक इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू को जान से मारने की धमकी मिली थी। आरोपियों ने सोचा था कि वे लोग दूसरे गुट के लोगों की उसी कंपनी के सामने हत्या कर देंगे और आरोप दो बड़े ट्रांसपोर्टर्स के झगड़े पर आ जाएगा, लेकिन वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने सारी पोल खोल दी। पुरानी भिलाई पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा करते हुए पंद्रह आरोपियों को गिरफ्तार की है। इन दो लोगों की हुई हत्या मृतक सूरज चौधरी मृतक मनोज चौधरी Share This OnClick to share on Twitter (Opens in new window)Click to share on Facebook (Opens in new window)Click to share on LinkedIn (Opens in new window)Click to share on Telegram (Opens in new window)Click to share on WhatsApp (Opens in new window) RELATED Post navigation खाद्य विभाग ने अवैध 336 क्विंटल धान और सरकारी चना किया जब्त.. दुर्ग: शीतलहर के चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में किया बदलाव… कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने जारी किया आदेश…