Headlines

Toyota Land Cruiser 300: ऑटो एक्सपो 2023 में पेश हुई टोयोटा की ये शानदार एसयूवी, बुकिंग भी हुई शुरू

Toyota Land Cruiser 300: ऑटो एक्सपो 2023 में पेश हुई टोयोटा की ये शानदार एसयूवी, बुकिंग भी हुई शुरू

Four Wheelers

oi-Nitish Kumar

टोयोटा लैंड क्रूजर 300 (Toyota Land Cruiser 300) को आखिरकार ऑटो एक्सपो 2023 (Auto Expo 2023) में पेश कर दिया गया है। इसकी आधिकारिक बुकिंग 10 लाख रुपये से शुरू की गई है। कंपनी नई लैंड क्रूजर 300 को इसी साल भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। फिलहाल कंपनी ने कीमतों का खुलासा नहीं किया है लेकिन जानकारी के अनुसार इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

Toyota Land Cruiser 300

Toyota की यह लोकप्रिय SUV अपने आलीशान केबिन, भरोसेमंद इंजन, मजबूत बनावट और दमदार सड़क उपस्थिति के चलते नेताओं, मशहूर हस्तियों और नौकरशाहों की पसंदीदा गाड़ी है। टोयोटा लैंड क्रूजर 300 के पहले बाजार में लैंड क्रूजर 200 बेची जा रही थी। नई लैंड क्रूजर 300 को कंपनी ने 2021 में वैश्विक बाजार में लॉन्च किया था।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी इस एसयूवी की आपूर्ति में कमी का सामना कर रही है। इस वजह से लोगों को इस कार की डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। भारत में भी ग्राहकों को लंबी बुकिंग अवधि का सामना करना पड़ सकता है। भारत में बुकिंग अवधि एक वर्ष से अधिक होने की उम्मीद है।

Toyota Land Cruiser हमेशा से अपने दमदार इंजन के लिए जानी जाती रही है। नई टोयोटा लैंड क्रूजर 300 में 3.3-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है जो 305 बीएचपी पॉवर और 700 एनएम का टार्क पैदा करता है। यह इंजन 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के जरिये आउटपुट को चारों पहियों पर भेजता है। नए Land Cruiser को टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, और लैडर फ्रेम डिजाइन को भी आगे बढ़ाया गया है। यह पुराने मॉडल से लगभग 200 किलोग्राम हल्का है और पहले से बेहतर स्टेबिलिटी के साथ आता है।

Toyota Land Cruiser 300

इस एसयूवी में काइनेटिक डायनेमिक सस्पेंशन स्टेबिलाइजेशन सिस्टम दिया गया है जो चारों पहियों के सस्पेंशन को इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित करता है। नई टोयोटा लैंड क्रूजर में मल्टी-टेरेन मॉनिटर के साथ ऑटो और डीप स्नो मोड भी मिलता है जो एसयूवी के विशाल आकार के बावजूद कार को विभिन्न वातावरणों में चलाना आसान बनाता है। कार को अपग्रेडेड क्रॉल कंट्रोल और व्हील आर्टिक्यूलेशन भी मिलता है।

लग्जरी फीचर्स की बात करें तो टोयोटा लैंड क्रूजर 300 में सनरूफ, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर फ्रंट सीट, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, वायरलेस चार्जर और फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम सहित कई हाई-एंड सुविधाएं हैं।

Most Read Articles

English summary

Toyota land cruiser 300 debuts at auto expo 2023 booking starts details

Story first published: Friday, January 13, 2023, 9:57 [IST]



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *