Headlines

80 किलो गांजा की तस्करी करते 2 अन्तर्राजीय तस्कर गिरफ्तार..

महासमुंद। कार में 80 किलो गांजा की तस्करी करते 2 अन्तर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने सघन चेकिंग कर कार्रवाई के निर्देश दिए है. इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक क्रेटा कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये मध्य प्रदेश की ओर जाना वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिंघोडा पुलिस टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया। महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगड ओडिशा़ की तरफ से 01 क्रेटा कार क्रमांक CG 04 LK 5040 महासमुन्द की ओर आ रही थी।

उक्त वाहन क्रेटा कार को एन.एच. 53 रोड रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया। फिर वाहन की तलाशी ली गई। क्रेटा कार के पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 01 प्लास्टिक बोरी में 80 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्य प्रदेश ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध क्रमांक 06/2023 धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना कोमाखान में कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी 01. धर्मेन्द्र कुमार मौर्य
02. शुभम यादव पिता लख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *