Headlines

शनि करेंगे 30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश, देखें आज मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा…

आज का राशिफल 17 जनवरी 2023 : मंगलवार के दिन चंद्रमा का संचार तुला उपरांत वृश्चिक राशि में होगा। चंद्रमा का इस तरह संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इसी के साथ आज शनि अपनी ही राशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश कर रहे हैं। जबकि आज चंद्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। ऐसे में दोपहर बाद ग्रहण योग भी आज समाप्त हो जाएगा। इन ग्रह स्थितियों के बीच आज आपका दिन कैसा बीतेगा जानिए

मेष राशि: प्रयास से सफलता मिलेगी
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रयास से बढ़कर सफलता मिलेगी। भाग्य आपको आगे बढ़ाने में सहयोग देगा। कुछ जोखिम लेकर नए कार्य या व्यापार में कुछ नया आजमा सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ भी सामान्य रहेगी। पारिवारिक वातावरण शांति देगा। धार्मिक कार्यों में सक्रियता से भाग लेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शनि से संबंधित चीजों का दान करें।

वृषभ राशि: दांपत्य जीवन में रोमांस रहेगा
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन आपके परिवार में कुछ चिंताएं रहेंगी, जिससे आप काफी सोच विचार करेंगे। कोई अहम फैसला लेने के लिए दिन अच्‍छा है। मन में प्रसन्नता और प्रेम रहेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस रहेगा। प्रेमी जीवन जीने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और असंतुलित आहार लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करें और शनिदेव पर तेल अर्पित करें।

मिथुन राशि: आय में वृद्धि होगी
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप आज किसी प्रकार का मानसिक दबाव महसूस करेंगे क्योंकि बहुत सारा काम आपका इंतजार कर रहा है। आपको यह तय करना होगा कि कौन सा पहले करना है और कौन सा बाद में। आपकी आय में वृद्धि होगी। खर्चे कम होंगे और परेशानियां घटेंगी। दांपत्‍य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको पूरा ध्यान देना होगा क्योंकि कुछ गड़बड़ी की आशंका हो सकती है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें और शनिदेव की पूजा करें।

कर्क राशि: आपके खर्चों में वृद्धि होगी
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपके खर्चों में वृद्धि होगी और इनकम सामान्य रहेगी, इसलिए आपको यह सोचना होगा कि पैसा किस प्रकार से कमाया जा सकता है। आप जिस मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, उससे बाहर निकलने की कोशिश करें। किसी मित्र की सलाह लें। दांपत्य जीवन में कुछ उलझन बढ़ सकती हैं और जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपकी लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में की गई आपकी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि: जीवन का भरपूर आनंद लेंगे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला माना जा रहा है। आपकी आय में वृद्धि होगी। कामकाज के मामले में आपके मन में कुछ नए विचार भी आएंगे। आपकी आमदनी आगे बढ़ेगी। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। इससे अच्छी सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। आपकी लव लाइफ में भी आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने प्रिय से बातचीत में काफी समय व्यतीत होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं।

कन्या राशि: बेवजह की चिंताओं से दूर रहें
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे और परिवार को कम समय देंगे। अपने काम पर फोकस करना ठीक है लेकिन बेवजह की चिंताओं से दूर रहें। अज्ञात भय आपको सताएगा। कानून के खिलाफ कोई काम न करें। स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। अपने प्रिय को मनाने की कोशिश करें।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

तुला राशि: जीवन में सूझबूझ बढ़ेगी
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप खूब एन्जॉय करेंगे। कुछ नई तकनीकों को अपनाकर आप आज के दिन को बहुत ही आनंददायक बना लेंगे, जिससे आप और आपके आस-पास के लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में सूझबूझ बढ़ेगी। एक-दूसरे से और प्रेम करने की इच्छा बढ़ेगी। आपके बीच आकर्षण बढ़ेगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिससे आप चिंतित रहेंगे लेकिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शनि के बीज मंत्रों का जप करें और गरीबों को दान में दें।

वृश्चिक राशि: आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप अपने अंदर एक अजीब सी बेचैनी महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से तनाव बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन अभी भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज किसी नए दोस्त से बात करने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दूसरों के मामलों में पैर डालने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्योदय से पहले पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

धनु राशि: अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नई तकनीक का प्रयोग कर कुछ अच्छा करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता मिलेगी। दांपत्य वन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका प्रिय भी कुछ ऐसे काम करेगा, जो आपको भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपके बॉस आपसे कुछ ज्यादा ही उम्मीद रखते हैं इसलिए आपको और मेहनत करनी होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेंट करें।

मकर राशि: रोमांस के भरपूर मौके मिलेंगे
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फल देने वाला रहेगा। चिंता से दूर रहने का प्रयास करें। किसी विरोधी से पंगा न लें क्योंकि इससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी लेकिन फिर भी वे आप पर जीत हासिल नहीं कर पाएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज रोमांस के भरपूर मौके मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य होगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

कुंभ राशि: वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर ठीक रहेगा, शाम में राशि स्वामी शनि भी आपकी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा आ सकती है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उनके लिए आज अपनी बात अलग अंदाज में कहना बहुत अच्छा रहेगा और आपका प्रिय प्रसन्न रहेगा। काम के सिलसिले में अधिक प्रयास करने से ही आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में अच्छी सफलता मिलने की संभावना रहेगी।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। शनि के मंत्रों का जप करना शुभ रहेगा।

मीन राशि: परिवार की भूमिका को समझेंगे
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सफल रहेगा। आप अपने परिवार की भूमिका को समझेंगे और जरूरी काम निपटा लेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। आपके बॉस भी आपसे प्रभावित रहेंगे। दांपत्य जीवन में अच्छे समय की अनुभूति होगी। आपके प्रेम जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं, इसलिए शांत रहें और जरूरत पड़ने पर अपने प्रिय का गुस्सा कम करने की कोशिश करें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *