Headlines

आज का राशिफल 24 जनवरी 2023: मंगलवार को कैसी रहेगी आपकी राशि, पढ़ें राशिफल..

Aaj Ka Rashifal 24 January 2023: आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 37 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज आज रात 9 बजकर 58 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। आज का रात 10 बजकर 58 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज हरितालिका तीज व्रत गौरी तृतीया व्रत और पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 24 जनवरी का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि
आपकी दिनचर्या बहुत अच्छी रहेगी, आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आप सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज जो भी कार्य आप हाथ में लेंगे, उसे अपनी मेहनत और लगन से पूरा करेंगे। आपकी सराहना हो सकती है। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें आज उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। परिवार के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा। आप अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जंकफूड खाने से संक्रमण की संभावना बढ़ सकती है। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है ।

लकी रंग – काला
लकी नंबर- 7

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है, आपको ज्यादातर मामलों में लाभ मिलेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ के योग हैं, मित्रों के सहयोग से कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप माता -पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप स्वयं को फिट रखने के लिए मेडिटेशन और योग शुरू कर सकते हैं, इससे आपके जीवन शैली में बदलाव आएगा। आप मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने भी जा सकते हैं।

लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 2

मिथुन राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। अपनी अद्भुत क्षमता के साथ जीवन के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। आपको नौकरी में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, और आपके लिए आमदनी के रास्ते खुलेंगेअगर आप व्यवसाय करते हैं, तो आज किसी मित्र के सहयोग से नई योजनाएं बनेंगी जिनमें आपको सफलता हासिल होगी, और आपको अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपको परिवार के सभी सदस्यों का प्रेम और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी, और अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं।

लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 4

कर्क राशि
आज आपका दिन की सामान्य रहेगा,सही योजना बनाकर ही अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करें,तो आप अपने कैरियर में बदलाव लाने में सफल रहेंगे। आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रह सकता है। आप सामाजिक स्तर पर किसी बड़े धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं, या किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा से आपको लाभ मिल सकता है। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा,जीवनसाथी तथा बच्चों का भी साथ रहेगा, इससे आज आप बहुत प्रसन्न रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र तथा व्यापार में आज आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है, आज वो अपनी पढ़ाई से संबंधित किसी भी समस्या काहल बड़ी चतुराई से निकाल लेंगे।

लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 8

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही किसी योजना को आज आप समझदारी से पूरा करेंगे। जिससे आप में अपने नेतृत्व करने की क्षमता जगेगी, आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज अधिकारियों से आपको सराहना भी मिलेगी और आज आपको नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है, जिससे आपको भविष्य में आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार और समाज में आपका मान बढ़ेगा। मीडिया तथा लेखन से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। खेल जगत से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 1

कन्या राशि
आज आपका दिन कान्फिडेंस से भरा रहेगा। आपको आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। आपको नौकरी में बेहतर मौके मिल सकते हैं, जिससे उन्नति के मार्ग खुलेंगे। मेहनत से सफलता हासिल कर सकते हैं। आज आप मित्रों के घर जा सकते हैं, इससे आपकी दोस्ती मजबूत होगी। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा, आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। व्यवसाय के अलावा आपकी रूचि धर्म-कर्म में भी रह सकती है। आज का दिन युवा छात्रों के लिए अच्छा है, कोई अच्छी खबर मिल है।

लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम प्रणाली को शामिल करना चाहिए, जिससे आपकी एकाग्रता बनी रहेगी। आपकी नौकरी बदलने तथा बेहतर जगह नौकरी पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको इस दिशा में किए गए प्रयास का परिणाम आज मिल सकता है। आपको जीवनसाथी की मदद से धन लाभ होनेकी संभावना है। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। मीडिया तथा लेखन से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है। विज्ञान की पढ़ाई करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा है, आज वो किसी आविष्कार की ओर अग्रसर हो सकते है। उसमें सफलता मिल सकती है और विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।

लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि
आपका दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आप जीवन में सुख समृद्धि के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। आप व्यवसाय अथवा रहने के उद्देश्य से किसी भवन निर्माण के बारे में सोच सकते हैं। अचल सम्पत्ति खरीदने का विचार भी मन में आ सकता है। आप अपने परिश्रमी एवं उत्साहित स्वभाव के कारण आज सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे आपको सम्मान मिलेगा। दूसरे भी आपसे प्रेरित होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आपका व्यवहार सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। आप सब मिलकर कहीं रात्रि भोज का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो जातक स्व-रोजगार करते हैं, अथवा सरकारी नौकरी में हैं उनके लिए दिन अच्छा है, मेहनत से आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे।

लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 8

धनु राशि
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप बहुत प्रसन्न रह सकते हैं । किसी मित्र या रिश्तेदार के घर विवाहोत्सव में शामिल होने के लिए कहीं की यात्रा कर सकते हैं। नौकरी तथा व्यवसाय में सफलता के योग हैं। नौकरी में आपको पदोन्नति मिल सकती है। जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा और आप खुश होंगे। आप परिवार के साथ मंदिर या किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस राशि के जो जातक विदेश जाना चाहते हैं या वहां जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं आज उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। उनके लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 8

मकर राशि
आज आपका दिन सुखद रहेगा। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है। आप अपने फिटनेस को लेकर जागरूक रहेंगे, संभवतः आज आप व्यायाम और योग की शुरुआत करने के लिए प्रशिक्षण केन्द्र जा सकते हैं। कार्य स्थल तथा व्यवसाय में बढ़ोतरी के योग हैं। आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है। आपके अधूरे कार्य पूरे हो सकतें हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सब तरह से अनुकूल रह सकता है। आपको नौकरी में कोई मनचाही सफलता मिल सकती है और आप आजका दिन हंसी, खुशी और मनोरंजन के साथ व्यतीत करेंगे।

लकी रंग – काला
लकी नंबर- 2

कुंभ राशि
आज आप अपनी मेहनत के बल पर अपने भाग्य को बदल सकते हैं। आपको सभी क्षेत्रों में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा हैं, तो कार्यस्थल पर आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आमदनी बढ़ सकती हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं, नई योजनाएं सफल होंगी, और कहीं रुका हुआ पैसा वापस आएगा। सरकारी जॉब करने वालों के लिए भी दिन अच्छा है, मैनेजमेंट की तरफ से कोई अच्छी खबर आ सकती है। शोध से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है, उन्हें उनकी मेहनत का परिणाम मिल सकता है। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है, मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा।

लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3

मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा रह सकता है। आपको सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, धैर्य बनाए रखें। आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दाम्पत्य जीवन मधुर व सुखमय रहेगा। रंगमंच, संगीत तथा फिल्म से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कहीं एक्टिंग का ऑफर मिल सकता है या कोई एल्बमरीलिज हो सकती है। पढ़ाई से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *