Headlines

Hyundai को मात देकर Tata बनी नंबर 2 कार निर्माता, Nexon और Punch ने जीता यूजर्स का दिल, अब Maruti की बारी?

Hyundai को मात देकर Tata बनी नंबर 2 कार निर्माता, Nexon और Punch ने जीता यूजर्स का दिल, अब Maruti की बारी?
अगर आप Auto Expo 2023 देखने गए थे या फिर उसकी खबरों को पढ़ा या वीडियो को देखा है तो एक बात तो समझ ही गए होंगे। क्या बात? जी हां Tata Motors अब ऑटोमोबाइल सेगमेंट में नीचले क्रम में रहने वाली कंपनी नहीं रह गई है। बल्कि भारत में राज करने के लिए एक से बढ़कर एक शानदार कारों को लेकर आ रही है। यह बात सिर्फ जुबानी ही नहीं बल्कि डाटा भी यही बताता है कि टाटा मोटर्स बीते महीने यानी कि दिसंबर 2022 में दूसरे नंबर की ऑटोमोबाइल कंपनी बनी है। जी हां लंबे समय से दूसरे नंबर पर रहने वाली हुंडई को टाटा ने अपनी Nexon और Punch जैसी सबसे ज्यादा बिकने वालों कारों की बदौलत 1,214 यूनिट्स से मात दी है।
Tata Motors की दिसंबर 2022 में बिक्री 40,045 यूनिट रही, जो दिसंबर 2021 में बेची गई 35,300 यूनिट्स से 13 प्रतिशत ज्यादा थी। हालांकि, नवंबर 2022 में बेची गई 46,040 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में 13 प्रतिशत की गिरावट आई थी। कंपनी के पास वर्तमान में 14.6 प्रतिशत मार्केट शेयर है। बीते साल इसी महीने में कंपनी के पास 13.9 प्रतिशत शेयर था।

टाटा सेल्स ब्रेकअप दिसंबर 2022
टाटा मोटर्स की बिक्री में सबसे टॉप पर Nexon था। Nexon की बिक्री दिसंबर 2022 में 12,053 यूनिट्स हुई जो कि दिसंबर 2021 में बेची गई 12,899 यूनिट्स की तुलना में 7 प्रतिशत गिरी थी। पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन के साथ इस कार को काफी सफलता मिली है। Tata Punch ने दिसंबर 2022 में 10,586 यूनिट्स की बिक्री की जो कि दिसंबर 2021 में बेची गई 8,008 यूनिट्स से 32 प्रतिशत अधिक थी।

तीसरे नंबर पर Tata Tiago थी, जिसने साल दर साल में 65 प्रतिशत और मह दर माह में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। बीते महीने कंपनी ने 6,052 यूनिट्स की बिक्री की थी। Tata Altroz की बिक्री दिसंबर 2022 में 4,055 यूनिट्स हुई जो कि साल 2021 के दिसंबर में बेची गई 5,009 यूनिट्स से 19 प्रतिशत कम थी। वहीं महीने दर महीने की बिक्री 20 प्रतिशत गिरी,क्योंकि नवंबर 2022 में 5,084 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Tata Tigor, Harrier, Safari की बिक्री में गिरावट आई। Tata Tigor की बिक्री 84 प्रतिशत बढ़कर 3,669 यूनिट्स हो गई जो कि दिसंबर 2021 में 1,994 यूनिट्स थी। महीने दर महीने की बिक्री 15 प्रतिशत गिरी है जो कि नवंबर 2022 में 4,301 यूनिट्स थी। Harrier की बिक्री 5 प्रतिशत गिरकर 2,128 यूनिट्स हुई जो कि दिसंबर 2021 में बेची गई 2,234 यूनिट्स से कम थी। हालांकि महीने दर महीने की बिक्री 2,119 यूनिट्स के साथ सपाट रही।

Safari की बिक्री 1,502 यूनिट्स हुई जो कि दिसंबर 2022 में बेची गई 1,481 यूनिट्स से 1 प्रतिशत अधिक थी। वहीं महीने दर महीने में 5 प्रतिशत की ग्रोथ मिली, क्योंकि नवंबर 2022 में 1,437 यूनिट्स की बिक्री हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *