Headlines

Xiaomi ने रिपब्लिक डे सेल के साथ भारत में बेचे 10 लाख से अधिक डिवाइसेज

Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट Manu Jain का 9 वर्ष के कार्यकाल के बाद इस्तीफा
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने रिपब्लिक डे पर सेल के दौरान भारत में 10 लाख से अधिक डिवाइसेज की बिक्री की है। शाओमी के पास लगभग प्रत्येक प्राइस सेगमेंट और कैटेगरी में स्मार्टफोन और अन्य डिवाइसेज हैं। कंपनी के लिए भारत बड़े मार्केट्स में शामिल है। शाओमी की रिपब्लिक डे सेल 26 से 30 जनवरी तक चली थी।

इस सेल के दौरान शाओमी ने अपने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की पेशकश की थी। कंपनी ने बताया है कि उसने रिपब्लिक डे में 10 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स बेचे हैं। हालांकि, कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी कि प्रत्येक प्रोडक्ट की कितनी यूनिट्स बिकी हैं। शाओमी स्मार्टफोन्स से लेकर स्मार्ट टीवी तक बनाती है। कंपनी के Redmi स्मार्टफोन्स भारत में अधिक बिकते हैं। इस वर्ष की शुरुआत में शाओमी ने Redmi Note 12 सीरीज लॉन्च की थी। इसे स्मार्टफोन को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

कंपनी ने ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और कंपनी की भारतीय यूनिट के पूर्व हेड, Manu Kumar Jain ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। वह शाओमी के साथ नौ वर्ष से जुड़े थे। कंपनी का भारत में फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के कथित उल्लंघन को लेकर एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) के साथ कानूनी विवाद चल रहा है। Jain ने एक ट्वीट में कहा था, “पिछले नौ वर्षों में मुझे बहुत सहयोग मिला है और गुडबाय कहना बहुत मुश्किल है। आप सभी का धन्यवाद। यात्रा की समाप्ति एक नई यात्रा की शुरुआत भी होती है।”

भारत में कंपनी के बिजनेस को मजबूत बनाने में जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें लगभग पांच वर्ष पहले शाओमी का ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया था। वह भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और श्रीलंका में शाओमी के बिजनेस की कमान संभाल रहे थे। जैन ने कहा, “हमारा बिजनेस बढ़ने के साथ भारत में 50,000 से अधिक जॉब्स जेनरेट करने में मदद मिली है।” Xiaomi ने पिछले महीने अपनी कई यूनिट्स से वर्कर्स की छंटनी शुरू की थी। कंपनी ने अपनी वर्कफोर्स को लगभग 15 प्रतिशत घटाने की योजना बनाई है। कंपनी के इस फैसले से हजारों वर्कर्स पर असर पड़ सकता है। चीन में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया था। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स की डिमांड घट गई थी। हालांकि, शाओमी ने यूरोप में मार्केट शेयर बढ़ाने में सफलता पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *