छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य की सीमा पर गांजा की तस्करी करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य की सीमा में CG पुलिस ने गांजा की तस्करी करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर ओडिशा से ऑटो के माध्यम से करीब 35 किलो गांजा की छ्त्तीसगढ़ के रास्ते तस्करी कर रहे थे। लेकिन सरहद पर ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बरामद किए गए गांजा की कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला जिले के नगरनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि, CG के रास्ते ओडिशा से लाखों रुपए के गांजा की तस्करी की जानी है। इसी सूचना पर पुलिस ने बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ाई। इस मार्ग से गुजरने वाली हर एक वाहनों की तलाशी लेनी शुरू की गई। ओडिशा की तरफ से आ रही हर एक वाहनों को जवानों ने रुकवाया। इसी बीच एक ऑटो आया। इसमें 4 लोग सवार थे। ऑटो की चेकिंग की गई तो उसमें तस्करों ने एक एक्स्ट्रा चेंबर बना रखा था। इसी चेंबर में 35 किलो गांजा भरा हुआ था।

पुलिस ने चारों तस्करों को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपना नामअमित पटेल (32), रंजीत पटेल (28), जउआद अली (37) और लव कुश (35) बताया। ये चारों तस्कर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनसे जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि, ऑटो के माध्यम से ही गांजा को उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *