Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राज्यपाल-एलजी बदले, जानें कौन-कहां भेजा गया…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए 13 राज्यों के राज्यपाल व एलजी में फेरबदल किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए रमेश बैस को नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। उनकी जगह अरुणाचल के ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का एलजी बनाया गया है।

राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए गए राज्यपालों और उपराज्यपालों की लिस्ट इस प्रकार है-

1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश

2. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम

3. सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड

4. शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश

5. गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम

6. रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश

7. बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़

8. अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर

9. एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड

10. फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय

11. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार

12. रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र

13. ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *