भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध पर प्रदेश में आज चक्काजाम सहित विरोध प्रदर्शन…

दुर्ग।छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में विगत 15 दिनों में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। इसके विरोध में प्रदेश भाजपा ने पूरे प्रदेश में चक्काजाम सहित विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। इसके तहत 17 फरवरी को दुर्ग-भिलाई सहित ग्रामीणों क्षेत्रों में लगने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में चक्काजाम का कार्यक्रम तय किया गया है। पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस शासन में लगातार आपराधिक एवं नक्सली घटनाएं हो रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के घर में घुसकर गोलियां बरसाई जा रही है। इसके विरोध में भिलाई में दोपहर 1 बजे खुर्सीपार गेट के पास चक्काजाम किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने प्रदेश भाजपा के इस आंदोलन को समर्थन दिया है। दुर्ग में हिंदी भवन के सामने चक्काजाम किया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महामंत्री ललित चंद्राकर सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसी प्रकार दुर्ग ग्रामीण में चंदखुरी, पाटन में कुम्हारी, धमधा में दो जगहों पर और अहिवारा में एक जगह पर चक्काजाम किया जाएगा। बीजेपी नेता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *