Headlines

राजनांदगांव जिले के बोरतलाब थाना से दूरी पर बड़ा नक्सली हमला, 2जवान शहीद..

डोंगरगढ़।महाराष्ट्र से लगी राजानंदगांव जिले की सीमा पर शराब तस्करी रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने बोरतलाब में अस्थाई चेक पोस्ट नाका लगाया था।यहां नक्सली घटना की जानकारी सामने आ रही है बताया जा रहा है कि राजनांदगांव और महाराष्ट्र बॉर्डर में शराब तस्करी को रोकने के लिए पॉइंट लगाया गया था।इस रूट पर आने जाने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा था गत 2 दिन पूर्व पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की थी।

जिसमें 180 पेटी शराब पकड़ाई थी।जिसके बाद से कड़ी सुरक्षा को लेकर पॉइंट लगाए गए थे। इस बात की जानकारी नक्सलियों को थी, कि सुबह पुलिस ड्यूटी चेंज होती है। ठीक इसी समय उनके द्वारा प्लांड हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमला इतनी तैयारी के साथ किया गया था कि वहां तैनात जवानों को बचाव का मौका ही नही मिला। इस हमले में दो पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे सिटी हॉस्पिटल लाया गया था। जहाँ पर इलाज के दोरान दोनो ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस की मोटर सायकल को भी जला दिया है।

घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए हैं। नक्सलियों की तलाश में राजनंदगांव व केंद्रीय पुलिस बल के जवान जंगल में सर्चिंग करने निकले है। शहीद पुलिस जवानों का नाम राजेश सिंह जो डोंगरगढ के रहने वाले थे और शहीद ललित समरत दन्तेवाड़ा के निवासी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *