जनवरी 2023 के लिए Hero MotoCorp के टॉप 10 टूव्हीलर्स में सबसे पहला नम्बर Hero Splendor का आता है। यह मोटरसाइकिल कई बार नम्बर 1 की पोजीशन हासिल कर चुकी है और नए साल के पहले महीने में भी यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी है। इससे पहले दिसंबर 2022 में भी इसने टॉप पोजीशन हासिल की थी। हालांकि भारत में इसकी यूनिट्स की सेल में गिरावट आई है। रशलेन की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल जनवरी में जहां हीरो स्प्लेंडर की 3,58,607 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं जनवरी 2023 में बाइक की 3,49,426 यूनिट्स बिकी हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले 2.56 प्रतिशत की गिरावट है।
दूसरे नम्बर पर HF Deluxe बाइक आती है। जनवरी 2022 में जहां इसकी 85,926 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं इस बार इसकी 47,840 यूनिट्स बिकी हैं और सेल्स में 44.3 प्रतिशत की गिरावट आ गई है। Hero Destini 125cc इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर है। जनवरी 2022 में इसकी 3,049 यूनिट्स की सेल दर्ज की गई थी, वहीं इस बार इसकी 10,975 यूनिट्स बिकी हैं। चौथे नम्बर पर Glamour मोटरसाइकिल है जिसकी पिछले साल जनवरी में 24,473 यूनिट्स बिकी थीँ। अबकी बार इस बाइक की केवल 9,766 यूनिट्स बिकी हैं। जो कि 60.09 प्रतिशत की गिरावट है।
लिस्ट में पांचवा नम्बर कंपनी की Hero Pleasure को मिला है जिसकी सेल्स में 44.27 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले साल जहां इसकी 13,195 यूनिट्स की सेल हुई थी, वहीं अबकी बार बाइक की केवल 7,354 यूनिट्स बिकी हैं। Hero Passion की इस बार महज 3,601 यूनिट्स बिकी हैं। वहीं, Maestro की सेल की बात करें तो इसकी केवल 3,008 यूनिट्स बिकी हैं। 8वें नम्बर पर कंपनी का Xpulse 200 टूव्हीलर है जिसकी केवल 2,427 यूनिट्स बिकी हैं। 9वें स्थान पर Xoom स्कूटर रहा जिसकी 1,183 यूनिट्स बिकीं। लिस्ट में आखिरी स्थान Xtreme को मिला है जिसकी महज 989 यूनिट्स ही जनवरी 2023 में बिकी बताई गई हैं।