Headlines

मंगलवार को इन 5 राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे बजरंगबली, देंगे मनचाहा फल

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और मंगलवार का दिन है। अमावस्या आज रात 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 42 तक शुभ योग रहेगा। उसके बाद शुक्ल योग लग जायेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 26 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज स्नान दान श्राद्धादि की अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 21 मार्च का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। प्रोफेशनली आपके हर काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। खुद पर फोकस करने की कोशिश करें। मेडिटेशन का सहारा लें। एग्रेसिवनेस के कारण वाणी में कड़वाहट आ सकती है। खुद को कूल रखें। आपके जॉब में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं। उन्हें नई सफलता मिल सकती है। धन लाभ की अच्छी संभावना है।

लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 5

वृष राशि
आज आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के योग हैं। आपके सामने कुछ नए चैलेंजस रहेंगे। जिन्हें आसानी से पार कर नई सफलता हासिल करेंगे। परिवार के सदस्यों से अच्छा तालमेल रहेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए दिन उत्तम है। थोड़ी मेहनत के बाद नई उन्नति के रास्ते खुलेंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। उनकी शादी तय हो सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को करियर से संबंधित यात्रा हो सकती है। आज आपका खर्च बढ़ सकता है, जितना हो सके अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4

मिथुन राशि
आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आपके सभी रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके परिवार में एकजुटता और प्रेम की भावना बनी रहेगी। कोई शुभ काम होने के योग है। आपके इनकम के साधन बढ़ेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की बात चलेगी। जो लोग विदेश में अपना कैरियर या शिक्षा के लिए सोच रहे हैं उन्हें कामयाबी मिलेगी। आपका विश्वास बढ़ेगा आर्थिक उन्नति के योग है। आप अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें मुश्किल आ सकती है। नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपके लिए समय अनुकूल है।

लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9

कर्क राशि
आपकी परिस्थितियां पहले से बेहतर रहेंगी। कारोबार के क्षेत्र में परिश्रम से अधिक सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्य योजनाओं को आप अपनी सूझबूझ से पूरा करेंगे। पैसों के इन्वेस्टमेंट से बचें। अपने बड़ों की सलाह जरूर लें। खुद का व्यवसाय हैं तो विरोधीयों से सावधान रहें। धन की प्राप्ति के एक से ज्यादा स्रोत बनने के योग हैं। माता पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन में अच्छी बांडिंग बनाएं । तभी आप रिश्तों को बेहतर तरीके से जी पाएंगे।

लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 1

सिंह राशि
आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज में आप की छवि अच्छी बनेगी। आपको इसका लाभ भी मिलेगा। बोलते वक्त संयम रखें। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो मेहनत से अच्छी सफलता मिल सकती है। राजनीति से संबंध रखने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपका पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण में रहेगा। व्यापारियों के लिए लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। कुछ कार्यों को लेकर आप उलझन महसूस कर सकते हैं। लेकिन उसे खुद पर हावी न होने दें। धीरे धीरे ठीक हो जाएगा। आप धार्मिक रूप से एक्टिव रहेंगे। अच्छे धन लाभ के योग हैं। सोच समझकर धन खर्च करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।

लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 7

कन्या राशि
आपके लिए सफलता दिलाने वाला दिन रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है आप का मनोबल बढ़ेगा। आपके कार्यों में तेजी आएगी। आप अपने बड़ों की कही बातों पर ध्यान दें। आपके करियर के लिए बेहतर रहेगा। परिवार में आपसी मेल-जोल रहेगा। आप अपनों की खुशी के लिए जुटे रहेंगे। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में आपकी योजनाएं सफल होंगी। सेहत से समझौता ना करें, मेडिटेशन और योग करते हैं तो स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। लवमेट्स कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5

तुला राशि
आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। मनोरंजक यात्राएं होंगी। आपके चारों ओर आनंद का वातावरण रहेगा। आप अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर योजनाएं बनाएंगे। अच्छे परिणाम से उत्साहित रहेंगे। कुछ विपरीत सिचुएशन से आज आप पार पाने में सक्षम रहेंगे। आपकी समझदारी से सब सॉल्व हो जायेगा। युवा छात्र अपने मनचाहे विषयों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनों की खुशी के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आप अपना खानपान साधारण रखेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा।

लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि
आपके लिए आज का दिन लकी रहेगा। आपके वैवाहिक रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ मिलेगा। धन लाभ की अच्छी संभावना है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं। आप अपने रूखे व्यवहार से बचें। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से आज पूरे दिन आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 5

धनु राशि
आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। नौकरी करने वालों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप अपने बड़ों का सम्मान करें। अपने व्यवहार में बदलाव लाएंगे। जो आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारियों को तरक्की मिलने की संभावना है आपमें उत्साह बढ़ेगा। सेहत संबंधी परेशानियों को नजरअंदाज ना करें। पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा। आपके अपने आप से प्रसन्न रहेंगे। संतान की पढ़ाई में कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। आप आज शारीरिक मेहनत वाले कार्यों को करने से बचें। हेल्थ चेकअप करवाते रहें।

लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3

मकर राशि
आपको सफलता दिलाने वाला दिन रहेगा। आपके सभी काम बनेंगे। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग फैशन या मीडिया से जुड़े हैं। उन्हें कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को अपनी योजनाओं में सफलता मिलेगी। आपके अंदर पॉजिटिविटी आएगी। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। धन लाभ के एक से अधिक स्रोत बढ़ेंगे। वैवाहिक रिश्तों में उत्साह रहेगा। किसी से आपको कुछ सीख मिल सकती है। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 9

कुंभ राशि
आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। आपका विश्वास बढ़ेगा। आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। अच्छे परिणाम मिलेंगे । व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आपसी समझौतों से व्यापार का विस्तार करेंगें। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। घर में किसी मेहमान के आने की संभावना है। मित्रों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। दान पुण्य में आपका मन लगेगा। अपने खान-पान पर ध्यान दें। आज आपको किसी से, कोई मूल्यवान वस्तु मिलने की
संभावना है।

लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 1

मीन राशि
आज आपको नए लोगों से मिलकर काम को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। जिसमें अच्छी सफलता मिलेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाणी और व्यवहार में संयम बरतें। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा | नौकरी में अच्छे मौके मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपको सम्मानित किया जा सकता है। संतान के कैरियर में सफलता के योग हैं। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। अच्छे मौके मिलेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *