Redmi Note 12 with 50 Megapixel Primary Camera to Launch in India on 30 March

Redmi Note 12 का 30 मार्च को भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi की सब्सिडियरी Redmi ने अपनी Redmi Note 12 सीरीज को 23 मार्च को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च करने की घोषणा की है। इस सीरीज में Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi Note 12 Pro+ 5G, Redmi Note 12 4G और Redmi Note 12S शामिल हैं। कंपनी ने Redmi Note 12 को 30 मार्च को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है। 

Redmi Note 12 के लैंडिंग पेज पर इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी बताया गया है। इसमें 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले होगा। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 685 4G SoC दिया गया है। यह वर्चुअल RAM सहित 11 GB तक के RAM की पेशकश करता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। हालांकि, कंपनी ने इसके कैमरा सेटअप के बारे में अन्य जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा के बारे में भी नहीं बताया गया इसे आइस ब्लू, मिंट ग्रीन, ओनिक्स ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, इसके देश में लॉन्च होने वाले वेरिएंट को कंपंनी के ट्वीट में गोल्डन कलर में देखा गया है। 

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, NFC, ब्लूटूथ जैसे विकल्प होंगे। कंपनी ने Redmi Note 12 Turbo को 28 मार्च को चीन में लॉन्च करने की भी जानकारी दी है। यह Redmi Note 12 Pro Plus 5G से एक स्लॉट अधिक हो सकता है। इसका दावा है कि यह नए Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 SoC वाला पहला स्मार्टफोन होगा। 

Snapdragon 7+ Gen 2 SoC 4 nm प्रोसेस पर बेस्ड है और इसमें 2.91 GHz की पीक क्लॉक स्पीड है। यह Adreno 725 GPU के साथ आता है। इसका परफॉर्मेंस Snapdragon 7 Gen 1 SoC से लगभग 50 प्रतिशत बेहतर होने का दावा किया गया है। Redmi Note 12 Turbo का डिजाइन Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro Plus 5G हैंडसेट्स के समान दिख रहा है। ये स्मार्टफोन भारत और चीन में लॉन्च हो चुके हैं। इस स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन है और बैक पर तीन सर्कुलर कैमरा रिंग दिख रहे हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *