Headlines

Redmi Note 12 Showed in New Colour Option Ahead of March 30 Launch in India

Redmi Note 12 का भारत में नए कलर के साथ 30 मार्च को होगा लॉन्च

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी  Xiaomi की सब्सिडियरी Redmi अपने Redmi Note 12 4G को 30 मार्च को भारत में लॉन्च करेगी। इससे पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कुछ मुख्य फीचर्स की जानकारी दी है। यह Redmi Note 12 सीरीज का नया हैंडसेट है। हालांकि, यह 5G कनेक्टिविटी के बिना इस सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा। 

Xiaomi ने Redmi Note 12 4G के लिए नए कलर का भी खुलासा किया है। यह ब्लू, पिंक और गोल्ड के मिक्स वाला एक कलर है। इस स्मार्टफोन में कैमरा हंप और साइड रेल्स के लिए गोल्डन एसेंट्स भी हैं। इसका डिजाइन Redmi Note 12 सीरीज के 5G वेरिएंट्स के समान है। इस स्मार्टफोन को ऑरेंज कलर वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इसके सभी कलर्स की जानकारी नहीं दी है। इसके प्राइस का भी खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, इसके Redmi Note 12 सीरीज में सबसे कम प्राइस वाला होने की संभावना है। 

Redmi Note 12 के लैंडिंग पेज पर इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी बताया गया है। इसमें 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले होगा। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 685 4G SoC दिया गया है। यह वर्चुअल RAM सहित 11 GB तक के RAM की पेशकश करता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके कैमरा सेटअप के बारे में अन्य जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा के बारे में भी नहीं बताया गया इसे आइस ब्लू, मिंट ग्रीन, ओनिक्स ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, इसके देश में लॉन्च होने वाले वेरिएंट को कंपंनी के ट्वीट में गोल्डन कलर में देखा गया है। 

इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, NFC, ब्लूटूथ जैसे विकल्प होंगे। कंपनी ने Redmi Note 12 Turbo को 28 मार्च को चीन में लॉन्च करने की भी जानकारी दी है। यह Redmi Note 12 Pro Plus 5G से एक स्लॉट अधिक हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह नए Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 SoC वाला पहला स्मार्टफोन होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *