Headlines

Redmi Launches New Variant of Redmi Note 12 5G in India, Rs 21999 Price

Redmi Note 12 5G का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, 21,999 रुपये का प्राइस

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने इस वर्ष की शुरुआत में भारत में Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G के साथ Redmi Note 12 5G लॉन्च किया था। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स और तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने देश में Redmi Note 12 4G को लॉन्च करने के बाद इसके Redmi Note 12 5G को भी अधिक स्टोरेज वाले वेरिएंट में उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। 

Redmi Note 12 5G को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज में लाया जाएगा। इसका प्राइस 21,999 रुपये है। इसकी बिक्री 6 अप्रैल से शुरू होगी। इसे Amazon और MI स्टोर के अलावा रिटेल आउटलेट्स से भी खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन फ्रॉस्टेड ग्रीन, मैट ब्लैक और मिस्टिक ब्लू कलर्स में उपलब्ध है। इसके 4GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB का 19,999 रुपये है। 

Redmi Note 12 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में में 6.67 इंच का डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर ऑपरेट होता है। फोन में होल पंच डिजाइन है और यह 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इसे Corning Gorilla Glass 3 की सुरक्षा दी गई है। इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 4 Gen1 6nm ऑक्टा कोर 5G प्रोसेसर है।

Redmi Note 12 5G के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 48MP का मेन लेंस कैमरा है। इसके साथ में  8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP53 रेट किया गया है। इसका आकार 165.88×76.21×7.98mm और वजन 188 ग्राम है। इस सप्ताह कंपनी ने भारत में Redmi Note 12 4G को भी लॉन्च किया है। यह स्‍मार्टफोन दो वेरिएंट में उपलब्‍ध है। इसके 6GB + 64GB वेरिएंट का प्राइस 14,999 रुपये है। ICICI बैंक कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर कंपनी 1,000 रुपये की छूट दे रही है। कंपनी ने 1,500 रुपये के लॉयल्टी डिस्काउंट की भी पेशकश की है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के स्मार्टफोन्स की देश में बिक्री तेजी से बढ़ी है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *