Headlines

Mahindra Record Sales in March 2023 With 36000 SUVs Thar Scorpio N XUV700 Units Sold Annual Sales Rises by 60 Percent Details

2.5 लाख रुपये तक सस्ती मिल रही हैं Mahindra की यह कारें, जानें किस गाड़ी पर कितनी छूट

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Ltd.) ने मार्च महीने में हुई वाहनों की बिक्री का आंकड़ा शेयर किया है और बताया है कि ये कंपनी की आज तक की रिकॉर्ड बिक्री है। कंपनी के अनुसार, मार्च 2023 के महीने में उसकी ऑटो सेल 35,976 यूनिट्स रही, जो 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ अब तक का सबसे अधिक है। इतना ही नहीं, कंपनी का कहना है कि उसने 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ अपनी SUVs की 3,56,961 यूनिट्स बेचते हुए सबसे अधिक एनुअल सेल्स भी दर्ज की। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में भी कंपनी ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है।

महिंद्रा ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि कंपनी ने बीते मार्च महीने में अपनी एसयूवी 35,976 यूनिट्स बेची और साथ ही बताया कि यह महिंद्रा के पैसेंजर व्हीकल डिवीजन के लिए एक नया रिकॉर्ड है, जिसमें कंपनी की SUV, कार और वैन शामिल हैं। मार्च 2022 में, कंपनी ने 27,603 यूनिट्स बेची थी, जिसकी तुलना में साल-दर-साल कंपनी ने सेल्स में 31 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। 

वहीं, वार्षिक सेल्स की बात करें, तो महिंद्रा ने 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ, 3,56,961 यूनिट्स के साथ अब तक की सबसे अधिक SUVs भी बेची हैं। हैरानी इस बात की है कि ये आंकड़ा तब हासिल किया गया है, जब कंपनी की SUVs के लिए देढ़ साल तक का वेटिंग पीरियड चल रहा हो।

महिंद्रा के पोर्टफोलियो में इस समय कई पॉपुलर SUVs शामिल हैं। कंपनी ने 2020 में नई पीढ़ी की Thar 4×4 को लॉन्च किया था, जिसके बाद 2021 में XUV700 आई और पिछले साल कंपनी ने नई Scorpio-N को लॉन्च किया। तीनों की SUVs की हाई डिमांड है और लॉन्च के साथ ही इन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है।

वहीं, दूसरी ओर महिंद्रा के कमर्शियल व्हीकल्स डिवीजन ने भी सेल्स के मामले में अच्छी ग्रोथ हासिल की है। इस सेगमेंट ने मार्च 2023 में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 22,282 यूनिट्स की बिक्री देखी, जबकि वार्षिक बिक्री के मामले में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,48,576 यूनिट्स बेची गईं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *