Headlines

एप्पल इवेंट लाइवस्ट्रीम कैसे देखें और क्या आएगा नया

WWDC 2023 में क्या कुछ होगा पेश: Apple इवेंट लाइवस्ट्रीम कैसे देखें और क्या आएगा नया

WWDC 2023 आज शुरू होने वाला है। इस इवेंट में कंपनी के सॉफ्टवेयर iOS, iPadOS, macOS, watchOS और tvOS अपडेट्स देखने को मिलते हैं। इस साल, कंपनी एप्पल रियलिटी प्रो, कंपनी का पहला मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट भी पेश कर सकती है। यह नए xrOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और इसमें AR और VR दोनों टेक्नोलॉजी मौजूद होंगी। कंपनी नए Mac मॉडल्स भी लेकर आ सकती है।  

WWDC 2023 keynote लाइवस्ट्रीम टाइमिंग्स, कैसे देखें ऑनलाइन? 
एप्पल ने घोषणा की है कि WWDC keynote इवेंट आज भारत में रात 10 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। इवेंट को एप्पल डॉट कॉम और यूट्यूब के द्वारा लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। Keynote को एप्पल टीवी एप और एप्पल डेवलपर एप के द्वारा भी देखा जा सकेगा।  

WWDC 2023 में क्या-क्या होगा? 
एप्पल आमतौर पर WWDC में अपनी डिवाइसेज के अपडेट्स को शोकेस करता है। इस बार उम्मीद है कि iOS 17, iPadOS 17, macOS 14, tvOS 17 और watchOS 10 को लेकर डिटेल्स रिवील होंगी। कंपनी इस इवेंट में एप्पल रियलिटी प्रो मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट भी पेश कर सकती है। एप्पल नई मैकबुक और मैक प्रो मॉडल्स भी इवेंट में पेश कर सकती है। 

एप्पल रियलिटी प्रो 
एप्पल ने तो इस बारे में कुछ रिवील नहीं किया है लेकिन कई लीक्स के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी AR और VR दोनों टेक्नोलॉजी के साथ कोई डिवाइस लेकर आ सकती है। यह डिवाइस नए xrOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगी। हो सकता है यह डिवाइस करीब 2,47,500 रुपये की कीमत में लेकर आई जा सकती है। इसमें हाई-रिजोल्यूशन माइक्रो ओलेड डिस्प्ले के साथ 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। 

iOS 17 और watchOS 10
हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, iOS 17 में मिलने वाले फीचर्स से चार्जर से कनेक्ट करने पर iPhone स्मार्ट डिस्प्ले में बदल जाएगा। इस अपडेट में मेन्टल वेल्बीइंग, जौर्नलिंग ऐप जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। iOS 17 ऐसा पहला वर्जन भी हो सकता है जिसमें उपभोक्ता ऐप स्टोर के अलावा बाहर से भी ऐप्स इनस्टॉल कर पाएंगे। वहीं, watchOS 10 में कई डिजाइन से संबंधित बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया विजेट-फोकस्ड इंटरफेस भी होगा जिससे एक बार में ही ज्यादा जानकारी देखी जा सकेगी। 

नया मैक हार्डवेयर
उम्मीद है कि कंपनी WWDC प्रेजेंटेशन में नए मैक मॉडल्स की घोषणा करेगी। इसमें नया 15-इंच MacBook Air शामिल होगा जो M2 चिप पर बेस्ड होगा। इवेंट में नया Mac Pro मॉडल भी देखने को मिल सकता है। यह पहला माइक होगा जो एप्पल सिलिकॉन चिप पर बेस्ड होगा।
 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *