OnePlus Nord N20 SE get OxygenOS 13.1.1.501 Update improves system camera apps all details

OnePlus Nord N20 SE में आया लेटेस्ट OxygenOS 13.1.1.501 अपडेट, सिस्टम और कैमरा में बड़े सुधार

OnePlus की Nord सीरीज के Nord N20 SE को पिछले साल मार्केट में उतारा गया था। Nord N20 SE में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVooc चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे Oppo A57 का रिब्रांडेड वर्जन भी बताया जाता है। अब फोन में OxygenOS के लिए नया अपडेट कंपनी की ओर से रोल आउट किया जा रहा है। यह OxygenOS 13.1.1.501 वर्जन से अपडेट किया जा रहा है जिसके बाद फोन में कई सुधार होने की बात की गई है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

OnePlus Nord N20 SE को OxygenOS 13.1.1.501 का लेटेस्ट अपडेट मिला है। इसका फर्मवेयर वर्जन CPH2469_13.1.1.501 है। कंपनी ने कम्युनिटी वेबसाइट पर इसके बारे में जानकारी दी है। इस अपडेट के आने के बाद फोन में स्क्रीन फ्लिकर करने की समस्या खत्म होने की बात कही जा रही है। यह थर्ड पार्टी थीम को इस्तेमाल करने के समय ज्यादा देखी जाती थी। अपडेट के बाद कैमरा स्टेबिलिटी भी बढ़ी है। आइए डिटेल में जानते हैं कि फोन के किन-किन क्षेत्रों में ये सुधार हुए हैं। 
 

System

OxygenOS 13.1.1.501 का लेटेस्ट अपडेट मिलने के बाद फोन के सिस्टम में सुधार किया गया है। इससे सिस्टम की स्टेबिलिटी बढ़ी है और परफॉर्मेंस में भी सुधार हुआ है। स्क्रीन का अस्थिर होना अब फिक्स कर दिया गया है जो कि थर्ड पार्टी थीम लगाने पर देखने को मिलता था। अब सिस्टम डेटा स्टोरेज में से बहुत ज्यादा स्पेस नहीं लेता है। यह अब फिक्स कर दिया गया है। कई बार फिंगरप्रिंट अनलॉक में समस्या होती थी, जिसे अब फिक्स कर दिया है। 
 

OnePlus Nord N20 SE Camera

OnePlus Nord N20 SE में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस भी है। अपडेट के बाद कैमरा की स्टेबिलिटी को बढ़ा दिया गया है। कैमरा के अलावा कई बार ऐप्स में भी कुछ दिक्कत देखी जाती थी। कंपनी ने बताया है कि कई बार Google Calendar को Split View में खोलते समय परेशानी आती थी। जिसे अब फिक्स कर दिया गया है। 

OnePlus Nord N20 SE में OxygenOS 13.1.1.501 लेटेस्ट अपडेट फेज में रोलआउट किया जा रहा है। यह ग्लोबल लेवल पर अपडेट किया जा रहा है। जिन यूजर्स के पास अपडेट अभी नहीं पहुंचा है, उनको जल्द ही डिवाइस पर इसका नोटिफिकेशन मिल जाएगा। 
 

OnePlus Nord N20 SE Specifications

OnePlus Nord N20 SE में 6.56 इंच डिस्प्ले है। OnePlus का यह स्मार्टफोन 2D स्लिम बॉडी के साथ आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करता है। OnePlus Nord N20 SE में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ड्यूल स्पीकर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। बैटरी बैकअप के लिए यह 5,000mAh की बैटरी कैरी करता है जो कि 33W SuperVooc चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चीनी कंपनी दावा करती है कि यह स्मार्टफोन सिर्फ 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *