Mahindra Getting Massive Demand for Scorpio, XUV700, More than 2.8 Lakh Bookings

Mahindra XUV700 का 6-सीटर वेरिएंट सड़कों पर दौड़ता दिखाई दिया, जल्द होगा लॉन्च!

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने बताया है कि उसकी SUV की रेंज के लिए 2.81 लाख से ज्यादा ऑर्डर्स पेंडिंग हैं। कंपनी ने अप्रैल से जुलाई से बीच एक लाख से अधिक SUV की डिलीवरी की है। इसके स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक के लिए सबसे अधिक ऑर्डर्स हैं। इसके बाद XUV700 है। 

कंपनी ने कहा है कि वह लगभग पूरी कैपेसिटी पर मैन्युफैक्चरिंग कर रही है। महिंद्रा ने पहली तिमाही के लिए अपनी रिपोर्ट में बताया है कि स्कॉर्पियो और स्कार्पियो क्लासिक के लिए सबसे अधिक 1.17 लाख से अधिक बुकिंग हैं। कंपनी इन SUV की प्रत्येक महीने लगभग 14,000 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। महिंद्रा के पास XUV700 के लिए 77,000 से अधिक बुकिंग हैं। इसके टॉप वेरिएंट्स के लिए कस्टमर्स को एक वर्ष तक इंतजार करना पड़ेगा। पेंडिंग ऑर्डर्स के लिहाज से Mahindra Thar तीसरे स्थान पर है। कंपनी के पास इसके लिए 68,000 से अधिक बुकिंग हैं। इसके सबसे कम प्राइस वाले RWD वेरिएंट के लिए 15 महीने तक इंतजार करना होगा। 

महिंद्रा ने जुलाई में देश में अभी तक की अपनी सबसे अधिक SUV की सेल की है। पिछले महीने कंपनी की SUV की सेल्स 30 प्रतिशत बढ़कर 36,205 यूनिट्स की रही। कंपनी ने जुलाई में एक्सपोर्ट सहित कुल 66,124 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसकी ऑटोमोटिव डिविजन के प्रेसिडेंट, Veejay Nakra ने बताया था, “यह हमारे लिए रिकॉर्ड तोड़ने वाला महीना रहा है। हम एक महीने में 36,205 यूनिट्स की अपनी सबसे अधिक SUV की सेल्स कर उत्साहित हैं।” महिंद्रा की फ्लैगशिप XUV700 ने लॉन्च के 20 महीनों के अंदर एक लाख यूनिट्स की सेल्स हासिल कर ली है। इसके अलावा स्कॉर्पियो की लॉन्च के बाद से एक महीने में सबसे अधिक सेल्स हुई है। 

इसका कहना है कि बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए वह सेमीकंडक्टर्स और अन्य पार्ट्स की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगी। हाल ही में महिंद्रा ने अपने नए पिकअप ट्रक का टीजर दिया था। इसे जल्द ही दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किया जाना है। इस वर्ष की शुरुआत में Mahindra ने इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को लॉन्च किया था। इसे कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *