विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने क्षेत्र के पदाधिकारी, कार्यकर्ता जुटे

भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यालय पाटन में खोला गया। दुर्ग सांसद और पाटन से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए विजय बघेल ने स्थानीय बुजुर्गों से कार्यालय का उद्घाटन करवाया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय कार्यकर्ताओं का है।

विधानसभा चुनाव में जीत की शुरुआत पाटन से होगी। उन्होंने कहा कि इसी कार्यालय से पाटन के वर्तमान कांग्रेस के विधायक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को हराने की नींव हमारे कार्यकर्ता रखेंगे। निश्चित ही 2023 के चुनाव में पाटन के विधायक में भाजपा को जीत मिलेगी। हम सभी भाजपा के एक एक कार्यकर्ता अपने आप को प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा का परचम लहराएंगे। पांच साल के कांग्रेसी राज में जनता समझ चुकी है।

कांग्रेस के कथनी और करनी में कितना अन्तर है। सबसे बड़ी चिंता की बात है कि इन पांच सालों में छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोकर रख दिया है। उधार लेकर घी पीने की कहावत को चरितार्थ करके रख दिया है। जनता मन बना चुकी है, इस बार धोखा नही खाएंगे और पाटन सहित छत्तीसगढ़ में भाजपा की शासन लाएंगे। इस अवसर पर संजय बघेल, देवेंद्र चंदेल, शरद बघेल, दिव्या कल्हारी, खेमलाल साहू, लोकमनी चंद्राकर, लालेश्वर साहू, राजू निषाद, हर्षा चंद्राकर, होरीलाल देवांगन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *