Scorpio-N को पांच वेरिएंट्स – Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में उपलब्ध कराया गया है। ये सभी वेरिएंट्स पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में हैं। इसके एंट्री लेवल मैनुअल ट्रांसमिशन डीजल वेरिएंट Z2 का प्राइस 13.76 लाख रुपये का होगा। इसके टॉप डीजल वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसिशन के साथ Z8L 4WD का प्राइस 2,000 रुपये बढ़कर 24.53 लाख रुपये हो गया है। Scorpio-N के सिक्स सीटर टॉप पेट्रोल वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ Z8L को 21.78 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।
यह SUV 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। इसका पेट्रोल इंजन 197 bhp की अधिकतम पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। हाल ही में कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV XUV400 पर 1.25 लाख रुपये के भारी डिस्काउंट की पेशकश की थी। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने XUV400 को लॉन्च किया था। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 450 किलोमीटर से कुछ अधिक की है। यह डिस्काउंट सितंबर के अंत तक उपलब्ध रहेगा। XUV400 का मुकाबला MG की ZS EV और Tata Motors की Nexon EV से है। यह दो महीनों में दूसरी बार है कि जब महिंद्रा अपने इस एकमात्र इलेक्ट्रिक व्हीकल पर डिस्काउंट दे रही है। यह कैश डिस्काउंट है और इसमें कोई अन्य बेनेफिट शामिल नहीं हैं।
हालांकि, इसके इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) वाले वेरिएंट्स पर डिस्काउंट नहीं है। XUV400 के दो वेरिएंट्स – EC और EL हैं। कंपनी जल्द ही इसका एक नया वर्जन लॉन्च कर सकती है। XUV400 को सितंबर में इस डिस्काउंट के साथ 15 लाख रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। पिछले महीने कंपनी ने XUV400 को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, क्रूज कंट्रोल और फॉग लैम्प जैसे फीचर्स मिलेंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।