Headlines

MWC 2023 MIUI 14 Global India Release Date Out Timeline Released for Several Xiaomi Redmi Smartphones All Details

Xiaomi ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन MIUI 14 के ग्लोबल रिलीज की घोषणा की है, जो डिवाइस में नए फीचर्स की एक बड़ी रेंज लेकर आता है। Xiaomi आने वाले हफ्तों में MIUI 14 Global को कई Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन के लिए रोल आउट करेगी। कंपनी का कहना है कि नए वर्जन में मौजूदा MIUI 13 की तुलना में एडवांस और लेटेस्ट लेआउट सबसे बड़े बदलावों में से एक है। अपडेट में नए विज़ुअल स्टाइल के साथ-साथ रीडिजाइन किए गए सिस्टम ऐप्स शामिल हैं। Xiaomi ने कहा है कि नए MIUI 14 में सुपर आइकॉन, पर्सनलाइज्ड वॉलपेपर और नए डिजाइन वाले होम स्क्रीन विजेट भी जोड़े गए।

Xiaomi ने बार्सिलोना में MWC 2023 में Xiaomi 13 सीरीज के लॉन्च के साथ MIUI 14 के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि MIUI 14 ऑप्टिमाइज्ड स्टोरेज और सुरक्षित ऑन-डिवाइस प्राइवेसी फीचर्स लेकर आता है। कंपनी का दावा है कि बैक-एंड एन्हांसमेंट के साथ, MIUI 14 अपने सभी पुराने वर्जन की तुलना में लाइट है।

MIUI 14 जिन डिवाइस के लिए इस साल की पहली तिमाही में रोलाउट होना शुरू होगा, वो इस प्रकार हैं: 

Xiaomi 12Xiaomi 12 ProXiaomi 12XXiaomi 12T ProXiaomi 12TXiaomi 12 LiteXiaomi 11 Lite 5G NEXiaomi 11 Lite 5GXiaomi 11 UltraXiaomi 11Xiaomi Mi 11iXiaomi 11T ProXiaomi 11TXiaomi Mi 11 Lite 4GRedmi 10 5GRedmi Note 10Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G

Xiaomi ने यह भी कहा है कि नए वर्जन को आने वाले समय में और अधिक Xiaomi और Redmi डिवाइस के लिए रोल आउट किया जाएगा। हालांकि, रिलीज टाइमलाइन और डिवाइस मॉडल नेम को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है।

Xiaomi ने भारत के लिए खास MIUI 14 वर्जन रोल आउट को लेकर भी कुछ जानकारियां दी है। 2023 की पहली तिमाही में, नया वर्जन Xiaomi 12 Pro, Mi 11 Ultra, Mi 11X Pro 5G, Mi 11T Pro, Redmi Note 12 Pro+ 5G, Mi 11X, Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi K50i 5G, Xiaomi 11 Lite NE 5G और Redmi 11 Prime 5G के लिए उपलब्ध होगा।

2023 की दूसरी तिमाही में, कंपनी के दावे अनुसार, MIUI 14 वर्जन Mi 10, Xiaomi 11i, Xiaomi 11i HyperCharge, Mi 10i, Redmi Note 10 Pro Max, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 10T 5G, Redmi Note 10S, Redmi Note के लिए रोल आउट होगा। 10 5G, Redmi Note 10S और Redmi 9 Power के लिए रिलीज किया जाएगा। इस तिमाही में MIUI 14 अपडेट भारत में Redmi Pad और Xiaomi Pad 5 डिवाइस के लिए भी जारी किया जाएगा।

इसके अलावा, Mi 10T Pro, Mi 10T, Redmi Note 11 Pro 5G, Redmi Note 12 5G, Redmi Note 11S, Redmi Note 11T 5G, Redmi 10 Prime 2022, Redmi 10 Prime, Redmi Note 11 और Redmi 10 के लिए MIUI 14 इस साल की तीसरी तिमाही में रोल आउट किया जाएगा।

MWC में Xiaomi ने Xiaomi 13 सीरीज के स्मार्टफोन को भी पेश किया है, जिसमें Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro और Xiaomi 13 Lite शामिल हैं। Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर और Xiaomi 13 Lite Snapdragon 7 Gen 1 SoC पर काम करता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *